भोपाल को मिली बढ़त, पर असली मुकाबले से बाहर रहे टॉप शहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हालांकि भोपाल के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार उसका मुकाबला इंदौर जैसे लगातार विजेता शहरों से नहीं था। दरअसल, इंदौर और कुछ अन्य शहरों को ‘सुपर स्वच्छता लीग’ नामक नई श्रेणी में रखा गया है, जिसकी रैंकिंग मुख्य सूची से अलग होती है।


सुपर स्वच्छता लीग में 15 शहर, इंदौर बाहर नहीं बल्कि विशेष वर्ग में

पिछले साल सरकार ने ‘सुपर स्वच्छता लीग’ नाम से एक नई श्रेणी बनाई थी, जिसमें उन शहरों को शामिल किया गया है जो लगातार तीन वर्षों तक टॉप-3 में रहे हैं। पहले इसमें 12 शहर थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है।

इंदौर, जिसने लगातार 7 बार पहला स्थान हासिल किया है, अब सूरत और नवी मुंबई जैसे शहरों के साथ इस लीग का हिस्सा है। इन शहरों की मुख्य रैंकिंग सूची में गणना नहीं की जाती, लेकिन उन्हें अलग स्कोरिंग सिस्टम (12,500 अंकों के आधार पर) से आंकलन किया जाता है।


क्यों बनाई गई सुपर लीग?

हर वर्ष कुछ शहर निरंतर टॉप पर बने रहते थे, जिससे बाकी शहरों के लिए प्रतियोगिता सीमित हो जाती थी। इसी कारण से ‘सुपर स्वच्छता लीग’ की शुरुआत की गई ताकि नए शहरों को भी शीर्ष स्थान प्राप्त करने का अवसर मिल सके।


मध्य प्रदेश के कई शहरों को सम्मान

मध्य प्रदेश इस बार भी सफाई अभियान में अग्रणी रहा है:

  • भोपाल को दूसरा स्थान मिला है।
  • देवास और शाहगंज को प्रेसिडेंशियल कैटेगरी के तहत सम्मानित किया जाएगा।
  • जबलपुर को मिनिस्ट्रीयल कैटेगरी और
  • ग्वालियर को स्टेट लेवल अवॉर्ड के लिए आमंत्रण भेजा गया है।
  • वहीं, इंदौर, उज्जैन और बुदनी को ‘सुपर लीग’ में शामिल किया गया है।

उज्जैन मुख्यमंत्री मोहन यादव का गृह जिला है और बुदनी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रतिनिधित्व क्षेत्र रहा है।


इंदौर की स्वच्छता यात्रा: कचरे से CNG तक

2016 तक इंदौर शहर में लोग बेझिझक सड़कों पर कचरा फेंकते थे और कई सफाईकर्मी बिना ड्यूटी पर गए वेतन लेते थे। नगर निगम ने सबसे पहले लोगों की आदतों को बदलने पर काम किया और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, सूखा और गीला कचरा अलग करना, और कचरे से CNG उत्पादन जैसी योजनाएं लागू कीं। इन बदलावों की बदौलत इंदौर ने खुद को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया और आज भी मिसाल कायम किए हुए है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त