भारी बारिश के चलते अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन, कई जिलों से संपर्क टूटा, रेड अलर्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों से संपर्क टूटने के कारण सेना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह राज्य चीन की सीमा से लगता है। ऐसे में यह भारतीय सेना के लिए बेहद अहम इलाका है।

भारी बारिश के कारण अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं और राज्य के कई जिलों से संपर्क टूट गया है। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण रोइंग और पेने गांवों के बीच पश्चिमी सियांग जिले के आलो से शि-योमी जिले के मेचुखा तक का एक महत्वपूर्ण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया।

शि-योमी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) जुमी एटे ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि आलो-मेचुका सड़क शि-योमी जिले में तैनात सेना के जवानों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। डीआईपीआरओ ने बताया कि बीआरओ ने सड़क साफ करने के लिए लोगों और मशीनरी को लगाया है। 

शाम तक खुल सकता है रास्ता

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो शनिवार शाम तक हल्के मोटर वाहनों के लिए अवरोध साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सियांग जिले के तारक गांव के पास पासीघाट-पंगिन-आलो सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे कई वाहन फंस गए हैं। अधिकारी ने बताया कि ईटानगर में राजधानी जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-415 के किनारे अवैध ढांचों के खिलाफ बेदखली अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अस्थायी ढांचों को इसलिए ध्वस्त कर दिया गया क्योंकि वे नालियों को अवरुद्ध कर रहे थे।

अरुणाचल में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार (29 जून) को दिल्ली के अलावा 22 अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा “अरुणाचल प्रदेश में 29 और 30 जून, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) के साथ अत्यंत भारी वर्षा (>204.4 मिलीमीटर) होने की प्रबल संभावना है I”

Ye Pade – अमृत उद्यान: राष्ट्रपति भवन का शानदार गार्डन आम जनता के लिए खुला

समंथा रुथ प्रभु का इंस्टाग्राम पोस्ट: क्या यह राज निदिमोरु के साथ रिश्ते का इशारा है?

Land Scam : रायपुर में शासकीय जमीन घोटाले का आरोप, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Land Scam : फर्जी पट्टा बनाकर जमीन खरीदी-बिक्री का आरोप, कांग्रेस नेताओं

Elephant Attack: हाथी के हमले में किशोरी की मौत, जंगल में महुआ बीनने गई थी पिंकी

Elephant Attack: रामानुजगंज क्षेत्र में घटना, हाथियों के झुंड से बिछड़े हाथी

Burn Injury Case: सूरजपुर में सनसनी: अधजली हालत में सड़क किनारे मिली युवती, हालत गंभीर

Burn Injury Case: पहचान नहीं हो सकी, विश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज

Bhopal बनारसी स्वाद के मुरीद हुए सीएम डॉ. यादव: कचौड़ी और पूरी-भाजी का लिया आनंद

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी और जनता

PBKS beats CSK: 200+ रन बनाने के बाद भी CSK को झेलनी पड़ी हार, पंजाब किंग्स की शानदार जीत

PBKS beats CSK: IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम

MPESB: मध्यप्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

MPESB: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

Rajpal Yadav ने पहली बार जेल का अनुभव किया साझा, फैंस और सहयोगियों का जताया आभार

Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव ने फरवरी 2026 में चेक बाउंस केस

Pakistan में पेट्रोल 80 रुपये सस्ता, जनता को मिली बड़ी राहत

Pakistan: ईरान युद्ध और वैश्विक ईंधन संकट के बीच पाकिस्तान की जनता