बीसीसीआई पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ की करेगी सहायता, कैंसर के ईलाज के लिए देगी 1 करोड़ की राशि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ की सहायता करेगी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ब्लड कैंसर से पीड़ित पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है। शाह ने खूद गायकवाड़ के परिवार से बात की और पूर्व क्रिकेटर के इस दुखद समय में उनका साथ दिया।

इन लोगों ने की थी सहायता करने की गुहार

बीसीसीआई ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और विश्वास व्यक्त किया कि गायकवाड़ इस दौर से मजबूती से उबरेंगे। गौरतलब है कि गायकवाड़ की स्थिति के बारे में इस साल की शुरुआत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल ने जानकारी दी थी। पाटिल ने बताया कि पूर्व बल्लेबाज एक साल से अधिक समय से अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनका लंदन में इलाज चल रहा है।
67 वर्षीय गायकवाड़ ने यह भी बताया कि वित्तीय सहायता की आवश्यकता के बारे में उन्हें व्यक्तिगत रूप से बताया था। पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने भी इस मामले में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष सेलार से बात की थी बाद में कोषाध्यक्ष ने उनके अनुरोध पर विचार करने का वादा किया।

1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भी BCCI से 71 वर्षीय खिलाड़ी की वित्तीय मदद करने का आग्रह किया था। कपिल ने यह भी बताया कि वह मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, रवि शास्त्री और कीर्ति आज़ाद जैसे कई पूर्व क्रिकेटरों के साथ मिलकर गायकवाड़ के लिए पैसों की व्यवस्था करना चाहते हैं।

कपिल देव ने BCCI से पूर्व क्रिकेटरों का ख्याल रखने का आग्रह किया

कपिल ने आगे पूर्व क्रिकेटरों की देखभाल के लिए BCCI द्वारा उचित व्यवस्था की कमी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चूंकि बोर्ड पुराने दिनों के विपरीत दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, इसलिए उसे मौजूदा खिलाड़ियों के साथ-साथ अतीत के खिलाड़ियों का भी ख्याल रखना चाहिए।

कैंसर से पीड़ित हैं गायकवाड़

उल्लेखनीय है कि गायकवाड़ ने दिसंबर 1974 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने पहले मैच में 36 और चार रन बनाए और भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 30.07 की औसत से 1985 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दस अर्द्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, मुंबई में जन्मे इस क्रिकेटर ने देश के लिए 15 वनडे मैच भी खेले और 20.69 की औसत से 269 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। अपने संन्यास के बाद, गायकवाड़ ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से