,

पूरी तरह ‘विपक्ष मुक्त’ हो गया देश का ये राज्य, सभी विधायक ‘NDA गठबंधन’ में शामिल

सिक्किम में विपक्ष अब पूरी तरह साफ हो गया है क्योंकि विपक्षी पार्टी SDF के एकमात्र विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था ने SKM का दामन थाम लिया है।

गंगटोक: सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के एकमात्र विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था बुधवार को सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) में शामिल हो गए। इस तरह सिक्किम में अब विपक्ष का एक भी विधायक नहीं रह गया है। बता दें कि सिक्किम में हुए विधानसभा चुनावों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन SKM केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA में शामिल है। इस तरह हम कह सकते हैं कि सिक्किम में विपक्ष का एकमात्र नेता NDA गठबंधन में शामिल हो गया है।

सीएम ने फेसबुक पोस्ट में दी जानकारी

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Facebook’ पर पोस्ट कर कहा, ‘मुझे आज अपने सरकारी आवास पर 23-स्यारी विधानसभा सीट के विधायक तेनजिंग नोरबू लाम्था से मिलकर बेहद खुशी हुई। वे आधिकारिक तौर पर हमारे SKM परिवार में शामिल हो गए हैं।’ तमांग ने माना कि लाम्था ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के हितों से जुड़ी चिंताएं जाहिर की थीं। उन्होंने कहा कि एक व्यापक विकास योजना के हिस्से के रूप में अब इस निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को हल किया जाएगा।

लाम्था ने शिक्षा मंत्री को दी थी मात

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में लाम्था, SDF के एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने जीत हासिल की थी। उन्होंने SKM के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा को 1,314 मतों के अंतर से हराया था। SKM में शामिल होने के फैसले पर टिप्पणी के लिए वह उपलब्ध नहीं हो सके। बता दें कि 2 जून को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही उनके SKM में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जब उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो लाम्था ने कहा था,‘मैं जनता से सलाह करने के बाद आगे कदम उठाऊंगा।’

विधानसभा में फिलहाल खाली हैं 2 सीटें

SKM ने विधानसभा चुनावों में 31 सीटें जीती थीं, जबकि विपक्षी SDF को सिर्फ एक सीट मिली थी। वर्तमान में, विधानसभा में 32 में से 30 सदस्य हैं जिनमें से सभी SKM के सदस्य हैं। सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री तमांग और नामची-सिंघीथांग सीट से उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय के इस्तीफे के बाद दो सीटें खाली हैं। 2 निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए तमांग ने रेनॉक सीट अपने पास रखी और सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इस तरह देखा जाए तो सिक्किम इस समय पूरी तरह विपक्ष मुक्त है।

Ye Bhi Pade – TDS On Rent: बजट 2025 में किराए पर TDS की सीमा में बढ़ोत्तरी

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा