पिछले 10 साल में देश में हुए दस बड़े रेल हादसे, करीब 500 से अधिक लोगों ने गंवाई जान, देखें लिस्ट…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास रंगापानी में कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे का शिकार को हो गई जिसमें करीब 15 लोगों से अधिक की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हैं। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें ढाई लाख और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 50 हजार की राशि दी जाएगी। ये पहली बार नहीं है जब सैकड़ो रेल यात्रियों को खतरा है इसके पहले भी बीते 10 साल कई बड़े हादसे हुए। आइए जानते हैं कब और कहां हुए हादसे…

कानपुर ट्रेन हादसा:

20 नवंबर 2016 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंदौर-पटना एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। जब गाड़ी पटरी से उतरी तब काफी तेज गति में थी और इस हादसे में 150 लोगों की मौत हो गई।

कुनेरू ट्रेन हादसाः

21 जनवरी 2017 को जगदलपुर- भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस आंध्र प्रदेश के कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी।

कथौली ट्रेन हादसाः

19 अगस्त 2017 को कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश में कथौली के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा ट्रैक में खराबी आने के कारण हुआ था। ट्रैक का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया था।

महाराष्ट्र ट्रेन हादसाः

16 अक्टूबर 2020 को महाराष्ट्र के करमाड के पास हैदराबाद-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस और हजूर साहिब नानदेड़-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस राजधानी स्पेशल के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी।

अलीपुरद्वार ट्रेन हादसाः

13 जनवरी 2022 को बिकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह हादसा पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में हुआ था। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 36 लगो घायल हुए थे।

बालासोर ट्रेन हादसाः

2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें तीन ट्रेनों के डिब्बे आपस में टकराए थे और 296 लोगों की मौत हुई थी। 1,200 से अधिक लोग घायल हुए थे। यहां कोरोमंडल एक्सप्रेस को पहले अप मेन लाइन पर जाना था, लेकिन गलती से इसे बगल की अप लूप लाइन पर स्विच कर दिया गया। इससे वह पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई और इसके 21 डिब्बे पटरी से उतर गए। इतना ही नहीं ट्रेन के तीन डिब्बे बगल की पटरी पर जा गिरे और उसी समय उस पटरी पर 12864 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस जा रही थी, उसके पिछले हिस्से के 3 बोगियों क्षतिग्रस्त हो गए।

बक्सर ट्रेन हादसाः

11 अक्टूबर को बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन के पास दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग  घायल हुए थे।

विजयनगरम ट्रेन हादसाः

29 अक्टूबर को विशाखा से पलासा जा रही एक विशेष यात्री ट्रेन सिग्नल की कमी के कारण कोथावलसा मंडल के अलमंदा-कंटाकापल्ली में पटरियों पर रुक गई थी। उसी समय उसके पीछे आ रही विशाखा-रायगड़ा ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई थी।

मदुरै ट्रेन हादसाः

26 अगस्त 2023 को लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। रेलवे की तरफ से बताया गया था कि जिस डिब्बे में आग लगी थी, वह निजी डिब्बा था, जिसे अलग से ट्रेन में जोड़ा गया था और डिब्बे में गैस सिलेंडर होने के कारण आग लगी थी।

जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसाः

17 जून को हुए इस हादसे में पहले से खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से आकर मालगाड़ी टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से