,

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा

- Advertisement -
Ad imageAd image

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पूर्वोत्तर राज्य के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। साहा ने 27 जून को नई दिल्ली में नए संसद भवन में PM मोदी से मुलाकात की।

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नयी दिल्ली में मुलाकात की और पूर्वोत्तर राज्य के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा की। साहा ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली स्थित नए संसद भवन में मोदी से मुलाकात की। साहा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नयी दिल्ली स्थित नए संसद भवन में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैंने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल को लेकर त्रिपुरा के बहनों और भाइयों के उत्साह से भी उन्हें अवगत कराया। हमने विकसित भारत की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की।

पीएम मोदी से मुख्यमंत्री ने की ये अपील

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से त्रिपुरा के बेलोनिया से बांग्लादेश के फेनी तक एक नया रेलवे लिंक बनाने, दक्षिण त्रिपुरा जिले में मैत्री पुल के माध्यम से भारत-बांग्लादेश संपर्क सुविधा मुहैया कराने, 15 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराने, अगरतला में एमबीबी हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का अनुरोध किया।

राजनाथ सिंह और अमित शाह से भी मिले सीएम साहा

साहा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उनसे दो और भारतीय रिजर्व बटालियन को मंजूरी देने तथा सुरक्षा संबंधी व्यय के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनसे खोवाई जिले के तेलियामुरा एवं गुमटी जिले के उदयपुर में असम राइफल्स की जमीन पर सैनिक स्कूल स्थापित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा से भी मुलाकात की और राज्य में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) जैसा संस्थान स्थापित करने का अनुरोध किया। बता दें कि त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है और साहा वहां पर पहली बार सीएम बने हैं। इससे पहले बिप्लब देव वहां के सीएम थे। 

Ye Bhi Pade – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस