अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर, बह गया कुरुंग नदी पर बना पुल; चीन से सटे इस जिले का देश से टूटा संपर्क

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हालात खराब हो गए हैं। नदिया उफान पर हैं और कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। कुरुंग नदी पर बना पुल बह गया है जिससे कुरुंग कुमे जिले का देश से संपर्क टूट गया है।

Arunachal Pradesh Flood: अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कुरुंग नदी पर बना पुल बह गया है, जिससे आसपास के 34 गांव प्रभावित हुए हैं। कुरुंग कुमे जिला चीन की सीमा से सटा हुआ है। पुल टूटने के बाद से यह देश से बाकी हिस्से से अलग हो गया है। पुल कुरुंग कुमे जिले को पास के संग्राम जिले से जोड़ता था, जो आगे पालिन, याचुली, याजली और ईटानगर को कनेक्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से यह पुल बेहद अहम है। यह पुल चीन की ओर जाने वाले सरली और हुरी इलाकों को कनेक्ट करता था। 

उफान पर हैं नदियां 

जानकारी के मुताबिक राजधानी ईटानगर के कई क्षेत्रों में हुए भूस्खलन से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। राज्य में बीते 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से नामसाई और वाक्रो जिले की सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मूसलाधारा बारिश के बाद नामसाई और लोहित जिलों की सभी नदियां उफान पर हैं, जिससे 34 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें तीन गांव लोहित के वाक्रो में, चोंगखाम सर्किल में 11 गांव, लाताओ सर्किल में 2, पियोंग और नामसाई में तीन-तीन गांव और लेकांग सर्किल के 12 गांव प्रभावित हुए हैं। इन सभी 34 गांवों को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

निचले इलाकों में भरा पानी 

हालात यह हैं कि, बाढ़ की वजह से पूर्वी सियांग के पासीघाट, रुक्सिन, मिरेम और बिलाट क्षेत्रों के निचले इलाकों और निचले सियांग जिले के कुछ हिस्से जलमग्न है। नदियों के उफान पर होने की वजह से कमलांग नदी का पानी बेरेंग नदी में घुस गया है, जिससे अलुबारी और नापोटिया सहित कमलांग नदी के किनारे बसे सभी गांव प्रभावित हैं। वहीं, तेंगापानी नदी का पानी तियांग नदी में प्रवेश कर गया है।  

बंद किए गए स्कूल 

मौसम विभाग ने चांगलांग, नामसाई, लोहित, लोअर दिबांग घाटी, पूर्वी सियांग और लोअर सियांग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में अगले 2 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि पापुम पारे, तिरप, पूर्वी कामेंग, कुरुंग कुमे, लेपराडा, लोंगडिंग, पश्चिमी कामेंग और पश्चिमी सियांग में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम की स्थिति को देखते हुए ईटानगर और आसपास के इलाकों के सभी स्कूलों को 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

समंथा रुथ प्रभु का इंस्टाग्राम पोस्ट: क्या यह राज निदिमोरु के साथ रिश्ते का इशारा है?

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे