,

अंबानी के अलावा इन बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी शादियों पर पानी की तरह बहाया पैसा, लिस्ट में \’देसी गर्ल\’ का नाम भी शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image

देश ही नहीं दुनिया में इस समय एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के चर्चें हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के चर्चे मीडिया और अखबारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले पांच महीने से चल रही अनंत राधिका की शादी का जश्न अब उनके वेडिंग रिसेप्शन के बाद खत्म होने वाला है। आज और कल दो दिनों तक अनंत और राधिका का वेडिंग रिसेप्शन चलने वाला है। खबर है कि दोनों की शादी में 5000 करोड़ रुपये का भारी भरकम खर्चा किया गया है, हालांकि अंबानी परिवार से पहले भी बॉलीवुड में कई महंगी शादियां हुई हैं, लेकिन अंबानी की टक्कर का कोई नहीं रहा। चलिए आपको इन शादियों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

प्रियंका चौपड़ा-निक जोनस 

शादी में खर्च करने के मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा का नाम लिस्ट में सबसे पहले आता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी कही जाती है। निक जोनस और प्रियंका चौपड़ा की शादी का खर्चा 105 करोड़ रुपये था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी। इनकी शादी में शादी का खर्चा 95 करोड़ रुपये बताया जाता है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को भी महंगी शादियों में गिना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी शादी में 90 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी 80 करोड़ रुपये के बजट में हुई थी। इनकी शादी के चर्चे आज भी होते हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

महंगी शादियों की लिस्ट में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल है। 2007 में जब मुंबई की सड़कों पर अभिषेक बच्चन की बारात निकली थीं तो पूरा बॉलीवुड बाराती बना था। अभिषेक की शादी का बजट 80 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी भी सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है। सोनम का लहंगा 90 लाख और उनकी अंगूठी की कीमत भी 90 लाख के आसपास थी।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी भी रॉयल अंदाज में हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी में 6 करोड़ के आसपास का खर्चा आया था।

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।