विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल लाने का सामर्थ्य रखता है युवाः सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Youth have the ability to adapt to adverse circumstances: CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान बुद्ध, आदि शंकराचार्य, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह, उनके चार साहिबजादों, रानी लक्ष्मीबाई, वीर सावरकर, पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, लुईस ब्रेल, आइंस्टीन, न्यूटन के कृतित्व-व्यक्तित्व व कार्यों का उदाहरण देते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि आपकी आयु हर चुनौती से जूझने का जज्बा रखती है। युवा हर विपरीत परिस्थिति को अपने अनुकूल लाने का सामर्थ्य रखता है। जिन्होंने देश की धारा को बदलने का कार्य किया, वे सब युवा थे। युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं, बस करने का जज्बा होना चाहिए। युवा पलायनवादी नहीं हो सकता। उसे देश-काल, समाज की वर्तमान स्थितियों की जानकारी भी होनी चाहिए। युवाओं को नवाचार, नए शोध व आसपास घटित होने वाली घटनाओं का अवलोकन करने की कार्यशैली को विकसित करना होगा। ऐसी घटनाएं सीखने व जानने का अवसर देती हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामा विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम ने डॉ. बीएस कुशवाहा आयुर्विज्ञान संस्थान का शुभारंभ भी किया। सीएम ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को बधाई दी और कई विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। सीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ड्रेनेज, नवाचार, शोध आदि को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को कई सुझाव भी दिए। सीएम ने पौधरोपण भी किया।

जिनके मन में गुरुजन, माता-पिता व वरिष्ठों के प्रति श्रद्धाभाव नहीं, उसे ज्ञान प्राप्त हो भी नहीं सकता
सीएम योगी ने कहा कि श्रद्धावान ही ज्ञान प्राप्त करने का अधिकारी है। जिसके मन में गुरुजन, माता-पिता व वरिष्ठों के प्रति श्रद्धाभाव नहीं है, उसे ज्ञान प्राप्त हो भी नहीं सकता। देशकाल व पात्रता का ध्यान रखा जाना चाहिए। तभी उसके अनुरूप ज्ञान से परिपूर्ण करना चाहिए। सीएम योगी ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में अनेक अवसर आते हैं, जो व्यक्ति को महान बनने का मौका प्रदान करते हैं, लेकिन यह विवेक पर निर्भर करता है कि उसके अनुरूप खुद को ढालने का सामर्थ्य रख पा रहे हैं या नहीं।

एक संस्थान विकास का माध्यम कैसे बन सकता है, यह रामा कॉलेज ने साबित किया
सीएम योगी ने कहाकि कानपुर जनपद के अर्धविकसित क्षेत्र में चार दशक पहले जो बीज रोपा गया था, वह आज वटवृक्ष बनकर विश्वविद्यालय के रूप में शिक्षा-स्वास्थ्य, तकनीकी ज्ञान, नवाचार, शोध, निवेश व रोजगार का बेहतरीन केंद्र बनकर उभरा है। एक संस्थान विकास का माध्यम कैसे बन सकता है, यह रामा कॉलेज ने साबित किया है।

सत्य के आचरण के साथ धर्म के मार्ग का अनुसरण करना है
सीएम योगी ने विद्यार्थियों से कहा कि सत्य के आचरण के साथ धर्म के मार्ग का अनुसरण करना है। धर्म का मार्ग बहुत विराट है। वास्तव में दुनिया के अंदर धर्म को भारतीय ऋषियों ने समझा है। यह सिर्फ उपासना विधि नहीं है। किसी ऋषि ने यह कभी नहीं कहा कि जो मैं कह रहा हूं, वही सत्य है बल्कि कहा कि देश, समाज के लिए जो अच्छा लगे, उसका आचरण कर आगे बढ़ो। कोई सनातन धर्मावलंबी यह नहीं कह सकता कि जो मंदिर जाए, वही हिंदु है। वेदों-शास्त्रों में विश्वास करुं या नहीं, तब भी मेरा हिंदुज्म मुझे लेकर चलेगा। हमने धर्म को उपासना विधि, ईष्ट या ग्रंथ तक सीमित नहीं किया। कर्तव्य, सदाचार व नैतिक मूल्य का प्रवाह ही भारतीय परंपरा में धर्म माना गया है।

जो समाज विज्ञान व रिफॉर्म से भागा, वह कभी आगे नहीं बढ़ पाया
सीएम ने बच्चों को मंत्र दिया कि लिखने की आदत डालें, तकनीक से भागे नहीं, जो समाज रिफॉर्म व विज्ञान से भागा, वह कभी आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने कहा कि 1989 तक 80 करोड़ आबादी में देश में केवल आधा फीसदी लोगों के पास टेलीफोन की सुविधा थी। थोड़ा प्रयास हुआ तो यह संख्या दो फीसदी हुई। रिफॉर्म के लिए अटल जी के नेतृत्व में 1999 में कदम उठाए गए तो आज भारत में 100 करोड़ लोगों के पास स्मार्ट फोन है। एक समय था, जब टेलीफोन के कूपन बिकते थे, लैंडलाइन टेलीफोन के लिए सिफारिश होती थी, लेकिन 5 जी स्वीकार करने के बाद अब सिक्स जी की तैयारी चल रही है। सीएम ने मोबाइल फोन को लेकर अपना संस्मरण भी सुनाया।

हर नए कार्य व रिफॉर्म का विरोध होता है, यह जीवन में परिवर्तन लाता है
सीएम योगी ने कहा कि 1990 के दशक में कंप्यूटर का विरोध हो रहा था कि रोजगार-नौकरी छीन लेगा। बैंकों में हड़ताल हो गई, लेकिन आज हर घऱ में कंप्यूटर है। हमारी सरकार भी दो करोड़ युवाओं को टैबलेट दे रही है। तकनीक से सक्षम युवा ही चुनौतियों का सामना करेगा। जो कुछ भी नया आएगा तो विरोध होगा। कुछ लोगों के कारण देश व समाज के विकास की यात्रा को बाधित नहीं किया जा सकता। जीपीएस का भी विरोध हुआ। विरोध हर नए कार्य व रिफॉर्म का होता है, लेकिन यह जीवन में परिवर्तन लाता है।

डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए क्रॉस वेरिफिकेशन की आवश्यकता
सीएम योगी ने कहा कि चैटजीपीटी, एआई के माध्यम से दुनिया में चीजें कहां से कहां तक पहुंच रही है। दुनिया क्रिप्टो करेंसी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स में बढ़ चुकी है। एग्रीकल्चर में जीन एडिटिंग तक पहुंच गए। यह सिलसिला निरंतर बढ़ता ही रहेगा। एआई ने एक तरफ जीवन को सरल किया तो दूसरी तरफ डीपफेंक की समस्या भी आई। डिजिटल अरेस्ट व अन्य समाचार आ रहे हैं। उसके सुरक्षात्मक उपायों व नैतिक निहितार्थों के बारे में तय करना संस्थानों व उपयोगकर्ता का कार्य है। डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए क्रॉस वेरिफिकेशन की आवश्यकता है। सीएम ने छात्र-छात्राओं के ज्ञानवान, शीलवान व अनुशासित बनाने पर जोर दिया।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, महापौर प्रमिला पांडेय, कुलाधिपति डॉ. सूरज बीएस कुशवाहा, कुलपति जनार्दन अमरनाथ, मुख्य संरक्षक रमा कुशवाहा, निदेशक डॉ. प्रणव सिंह, प्रतीक सिंह आदि की मौजूदगी रही।

Yogi Government : होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए किसानों को चार मार्च तक

Jamtara MC Election 2026: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Reporter : रतन कुमार Jamtara MC Election 2026: जामताड़ा : नगरपालिका (आम)

Tourism Award MP : एमपी ने जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म’ अवॉर्ड

Tourism Award MP : लगातार दूसरे वर्ष हासिल की उपलब्धी Tourism Award

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजली

MP NEWS : उदयगढ़ भगोरिया उत्सव में करेंगे सहभागितामुख्यमंत्री, 171.19 करोड़ रुपये

Fire In Durg Factory : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Fire In Durg Factory : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आगदुर्ग :

Balod News : कमकापार में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Reporter : राजेश साहू Balod News : बालोद। बालोद जिले के आखिरी

Jamshedpur visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया, बच्चों को बांटी चॉकलेट

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur visit : शहर दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी

Protest : इंजीनियर को हटाने सरपंच संघ का विरोध प्रदर्शन

Reporter: प्रयास कैवर्त Protest : ट्राइबल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में सरपंच

Gangtok सिक्किम में कुदरत का कोहराम: एक घंटे के भीतर दो बार डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Gangtok पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में गुरुवार दोपहर भूकंप के दो क्रमिक झटकों

Madhya Pradesh : भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के उद्योगपतियों

Jamtara जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर: थार ने बाइक सवार को पीछे से रौंदा, 28 वर्षीय युवक की हालत नाजुक

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित उदलबनी गांव के

Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों की परेड, होली से पहले सख्त चेतावनी

Report By : भूपेन्द्र गबेल। Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों

Korba News : 3 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओ का प्रदर्शन

Korba News : उमेश डहरिया, कोरबा।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर

Chattisgarh News : एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित

Chattisgarh News : कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई।

Temple Theft: भिलाई के साईं मंदिर में बड़ी चोरी

Temple Theft: देर रात नकाबपोशों ने वारदात को दिया अंजाम Temple Theft:

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जल्द होगी प्रारंभ

Rajya Sabha Elections: निर्वाचन आयोग की तैयारी तेज Rajya Sabha Elections: राज्यसभा