,

ग्वालियर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से तलाश में

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्वालियर किले के दूसरे गेट के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक और चालक की पहचान नहीं

घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, वाहन चालक भी फरार है और उसकी खोज के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।


पुलिस की कार्रवाई

बहोड़ापुर थाने के एसआई आरएस चौकटिया ने बताया:

“एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। वाहन चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।”

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और इलाके में पूछताछ के माध्यम से वाहन चालक तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…