हाथरस हादसे के मृतकों को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Yogi government will give Rs 2 lakh each to the families of those killed in Hathras accident

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन व स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उधर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगे हैं।

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष