,

योगी सरकार ने जन-जन तक पहुंचाया टीबी अभियान, 26,891 रोगी चिन्हित

Yogi government took TB campaign to the masses, 26,891 patients identified

योगी सरकार द्वारा प्रदेश में चलाया जा रहा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान जन-जन तक पहुंच गया है। एक महीने में दस हजार से अधिक नि:क्षय मित्रों का अभियान से जुड़ना और मरीजों को पोषण पोटली वितरित करना इसकी गवाही है। इस अभियान में अब तक 26,891 जोखिम वाले मरीज चिंहित हुए हैं। खास बात यह है कि इसमें से 15 हजार से अधिक मरीज उन 60 जिलों से मिले हैं, जहां मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एक जनवरी से अभियान शुरू हुआ है।

15 जिलों में मिले 11,492 मरीज
हाल ही में नगर निगम लखनऊ के पार्षदों के अभियान को समर्थन देने के वादे के बाद समुदाय के और जुड़ने की भरपूर उम्मीद है। प्रदेश भर के सभी सामुदायिक रेडियो को भी अभियान से जोड़ने की पहल हो चुकी है। महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने सराहनीय कोशिशों को समुदाय से जोड़ने की बेहतरीन पहल बताया है। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 26,891 टीबी मरीज खोजे गए हैं। ये सभी जोखिम वाली श्रेणी के मरीज हैं। इनमें 11,492 मरीज उन 15 जिलों में मिले हैं जहां से अभियान की शुरुआत हुई थी और 15,399 मरीज बाकी 60 जिलों में पाए गए हैं। डॉ. रतनपाल ने बताया कि इस 100 दिवसीय अभियान के दौरान जोखिम वाले समूह के तकरीबन दो करोड़ 37 लाख लोगों को कवर करने का लक्ष्य है। इसमें से 89 लाख 49 हजार 329 लोगों यानि 38 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग कर ली गई है।

सीतापुर में सर्वाधिक मरीज खोजे
महानिदेशक ने बताया कि 1,75,000 निक्षय शिविर लगाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग और जागरूकता का काम किया गया, जिसमें 18,178 निक्षय शिविर 52 निक्षय वाहन द्वारा लगाए गए। औसतन प्रतिदिन 3765 निक्षय शिविर लगाए गए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्क्रीनिंग के लिए 89 लाख नैट टेस्ट और 1.60 लाख एक्सरे किए गए। राज्य क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि मरीज खोजने के मामले मे सीतापुर शीर्ष पर चल रहा है। वहां अब तक सर्वाधिक 1394 मरीज मिले हैं। दूसरे नंबर पर सिद्धार्थनगर (1085), तीसरे नंबर पर आगरा (1034), चौथे नंबर पर बस्ती (1022) और पांचवें नंबर पर रामपुर (1020) में टीबी मरीज पंजीकृत हुए हैं। सबसे कम मरीजों वाले जिलों में श्रावस्ती (42), संतरवीदास नगर (49), चित्रकूट (59) व महोबा (59) मुख्य हैं।

उच्च जोखिम वाले समूह

  • 60 साल से अधिक आयु के लोग
  • डायबिटीज एवं एचआईवी के रोगी
  • पुराने टीबी मरीज़ पांच वर्ष के भीतर
  • तीन वर्ष के भीतर टीबी मरीज़ जिनका उपचार पूरा हुआ, के संपर्क मे रहने वाले
  • झुग्गी-झोपड़ियों, जेलों, वृद्धाश्रमों आदि में रहने वाले लोग
  • 18.5 किग्रा/मी2 से कम बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की कुपोषित जनसंख्या
  • धूम्रपान एवं नशा करने वाले रोगी

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…