छह जिलों में मूक-बधिर विद्यालयों का कायाकल्प कर रही योगी सरकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
  • आश्रय गृह, इंटर कॉलेज और विशेष विद्यालयों को योगी सरकार की बड़ी सौगात
  • योगी सरकार ने छह विशेष विद्यालयों के कायाकल्प के लिए दी करोड़ों की स्वीकृति
  • उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए नई उम्मीद बनी योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां विकलांगों की उच्च शिक्षा के लिए दो समर्पित विश्वविद्यालय कार्यरत हैं। इसके साथ ही, 25 बचपन केयर सेंटरों के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सरकार दिव्यांगजनों के लिए नए शिक्षण सत्र से पहले छह जिलों में संचालित मूक-बधिर विद्यालयों का व्यापक कायाकल्प कर रही है। इन प्रयासों से दिव्यांगजनों को शिक्षा और प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।

योगी सरकार ने छह विशेष विद्यालयों के लिए दी करोड़ों की स्वीकृति
योगी सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष विद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत की है। इस पहल के तहत समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, प्रतापगढ़ के संचालन हेतु फर्नीचर, उपकरण और बर्तन आदि की खरीद के लिए 148.91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह, संकेत मूक-बधिर बालकों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, सोनभद्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 130.69 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था हेतु 96.26 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, संकेत राजकीय मूक-बधिर विद्यालय, गोरखपुर में बेहतर सुविधाओं के विकास के लिए 130.69 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि चंदौली में नवनिर्मित ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय को संचालन योग्य बनाने हेतु 123.22 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। वहीं, संकेत मूक-बधिर बालिकाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, कुशीनगर में सुविधाओं के विस्तार और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 130.69 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन वित्तीय स्वीकृतियों से विशेष जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

दिव्यांगजनों के लिए बेहतर शिक्षा से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही योगी सरकार
प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में, उत्तर प्रदेश में दिव्यांग छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के दो विश्वविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जो पूरे देश में एक मिसाल है। इसके अलावा, 25 बचपन केयर सेंटरों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को विशेष देखभाल और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योगी सरकार का लक्ष्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें रोजगार तथा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। इसके तहत राज्य सरकार ने विशेष शिक्षा संस्थानों और आश्रय गृहों के लिए महत्वपूर्ण बजट आवंटित किया है, जिससे इन संस्थानों में आधुनिक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

सरकार के प्रयासों से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता
योगी सरकार के इन प्रयासों से दिव्यांगजनों को न केवल बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि वे अपनी क्षमताओं के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल राज्य सरकार की समावेशी विकास नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हर नागरिक को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। योगी सरकार की मंशा आने वाले वर्षों में दिव्यांगजनों के लिए और अधिक शिक्षा केंद्र, आश्रय गृह और व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की है। योगी सरकार दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से डिजिटल शिक्षा, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और समग्र विकास के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब सरकार और किसानों के बीच तनाव: वार्ता विफल होने के बाद पुलिस छापे…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1 गेहूं पर

Horoscope: 07-03-26

Horoscope: शनिवार, 7 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का