खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास में जुटी योगी सरकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Yogi government engaged in all round development of children through sports and cultural competitions

योगी सरकार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पीएमश्री विद्यालयों में 9 से 14 दिसंबर तक विद्यालय स्तर पर और 16 से 20 दिसंबर तक जनपद स्तर पर खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इन दोनों गतिविधियों के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया गया है। इस दो दिवसीय वार्षिकोत्सव, खेलकूद प्रतियोगिताओं और एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए योगी सरकार ने प्रति विद्यालय ₹6,000 और प्रति जनपद ₹2,00,000 की धनराशि स्वीकृत की है।

बता दें कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीएमश्री विद्यालयों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके आलोक में योगी सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। इनका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और सांस्कृतिक विकास को प्रोत्साहन देना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है।

‘खेलें भी, खिलें भी’ से बच्चों में नैतिक मूल्यों और टीम वर्क को मिलेगा बल
पीएमश्री योजना के तहत स्कूलों में खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। इन गतिविधियों के माध्यम से अभिभावकों और समुदाय को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ा जाता है, जिससे बच्चों की शिक्षा और विकास में सामुदायिक भागीदारी बढ़ती है। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कौशल को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये आयोजन टीमवर्क, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे बच्चे जीवन के हर पहलू में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। साथ ही, प्रतिभाशाली छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को उच्चतम स्तर पर प्रदर्शित कर सकें और आत्मविश्वास विकसित कर सकें।

यह हैं विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम
09 से 14 दिसंबर के बीच विद्यालय स्तर पर होने वाली मुख्य गतिविधियों में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में जहाँ दौड़, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि शामिल किउए गये हैं, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमो के तहत नृत्य, गायन, नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता आदि सुनिश्चित हैं।

जनपद स्तरीय आयोजनों में शामिल हैं ये प्रतियोगिताएं
जनपद स्तर पर 16 से 20 दिसंबर 2024 के बीच होने वाली गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता को भाग लेने का अवसर मिलेगा। इन्हें एथलेटिक्स, शतरंज, टेबल टेनिस, योगा जैसे खेलों में अपनी महारत दिखानी होगी जबकि सांस्कृतिक प्रदर्शन में भाषण, नाटक, कहानी लेखन, कविता पाठ आदि की प्रतिभा सिद्ध करनी होगी। ज्ञातव्य हो कि जिला स्तरीय आयोजन के लिए प्रत्येक जनपद को ₹2 लाख का बजट आवंटित किया गया है।

प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार और सम्मान
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप कुमार सिंह का कहना है कि योगी सरकार की यह पहल, अभिभावकों और समुदाय को विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ना है। इससे न केवल बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा, बल्कि वे नैतिक मूल्यों, अनुशासन और टीम वर्क को भी आत्मसात करेंगे। योगी सरकार का यह प्रयास शिक्षा के साथ-साथ खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल