,

WPL Points Table: पॉइंट्स टेबल में RCB का दबदबा, DC सबसे फिसड्डी, जानें बाकी टीमों की स्थिति

- Advertisement -
Ad imageAd image
WPL Points Table

WPL Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रदर्शन अब तक एकतरफा रहा है। आरसीबी ने इस सीजन खेले गए अपने सभी 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक हासिल कर लिए हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। शानदार फॉर्म में चल रही RCB फिलहाल पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है।

WPL Points Table: RCB टॉप पर, बाकी टीमें जूझती नजर आईं

पॉइंट्स टेबल में RCB के बाद मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर है, जिसने 5 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक जुटाए हैं। बेहतर नेट रन रेट (0.151) के चलते मुंबई, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स से आगे है। यूपी वॉरियर्स (-0.483) और गुजरात जायंट्स (-0.864) भी 4-4 अंकों के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

WPL Points Table

दिल्ली कैपिटल्स की हालत सबसे खराब

दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक रहा है। टीम ने 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की है और महज 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। दिल्ली का नेट रन रेट भी माइनस में है, जिससे प्लेऑफ की राह उनके लिए बेहद कठिन हो गई है।

WPL Points Table: आज MI बनाम DC मुकाबला

WPL 2026 में आज यानी 20 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच BCA स्टेडियम, कोटांबी में होगा। मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि दिल्ली की कमान जेमिमा रोड्रिग्ज के हाथों में होगी। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली वापसी कर पाएगी या RCB की तरह कोई और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूती दिखाएगी।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस