वाह ! योगी सरकार: बुलंदशहर और बरेली पुलिस ने बरामद किए 537 मोबाइल, लोगों को लौटाई ₹1.1 करोड़ की संपत्ति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Wow! Yogi government: Bulandshahr and Bareilly police recovered 537 mobile phones and returned property worth ₹1.1 crore to people.

रिपोट: सुरेश भाटी, बुलंदशहर, दुष्येंद्र कुमार, बरेली, एडिट- विजय नंदन,

मोबाइल एक बार चोरी जाए या खो जाए तो मिलना मुश्किल है, हर पीड़ित ने ये धारणा बना रखी है। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस मिथक को अब तोड़ कर जनता में पुलिस के प्रति नया भरोसा कायम करने की कोशिश में जुटी है। यूपी पुलिस की मेहनत और तकनीकी टीम की सतर्कता से चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन अपने स्वामियों तक वापस पहुंच रहे हैं। राज्य में चलाए गए मोबाइल तलाशी अभियान के तहत बुलंदशहर और बरेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों जिलों में कुल 537 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिन लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए वे पुलिस की प्रशंसा करने में पीछे नहीं रहे।

बुलंदशहर पुलिस ने 24 घंटे में बरामद किए 280 मोबाइल

एडीजी के आदेश के तहत चलाए गए 24 घंटे के मोबाइल तलाशी अभियान में बुलंदशहर पुलिस ने जबरदस्त सफलता पाई। पुलिस ने चोरी और गुम हुए कुल 280 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 60 लाख रुपए है।
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। मोबाइल फोन मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात, बुलंदशहर : “पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि जनता की खोई हुई चीजें उन्हें वापस दिलाना भी है। मोबाइल बरामदगी अभियान इसी दिशा में एक सराहनीय कदम है।”

बरेली पुलिस ने 257 मोबाइल किए बरामद, कीमत 50 लाख रुपए

वहीं जनपद बरेली में भी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 257 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है। इन मोबाइल फोनों को एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा। अब तक वर्ष 2025 में बरेली पुलिस कुल 2089 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी बाजार कीमत करीब 4.2 करोड़ रुपए है। यह सफलता पुलिस की तकनीकी दक्षता और नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।

मोहम्मद अकमल खान, एसपी ट्रैफिक, बरेली: “हमारी प्राथमिकता है कि हर खोया हुआ मोबाइल उसके मालिक तक पहुंचे। सर्विलांस टीम और थानों की संयुक्त मेहनत से यह संभव हो पाया है।”

पुलिस का उद्देश्य, जनता का विश्वास मजबूत करना

जयप्रकाश प्रहरी, स्थानीय निवासी ने कहा कि 5 महीने पहले उनका मोबाइल गिर गया था, लेकिन आज मिल गया है। अच्छी कंडीशन में मिला है। बरेली पुलिस बहुत बढ़िया काम कर रही है।

बुलंदशहर और बरेली में मोबाइल बरामदगी की इस संयुक्त सफलता ने यूपी पुलिस की छवि को और मजबूत किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि नागरिकों को अपनी खोई हुई संपत्ति वापस मिल सके और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण