World Cancer Day 2026: 2050 तक क्या हर घर में होगा कैंसर का मरीज? आपकी थाली में छुपा है असली खतरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
World Cancer Day 2026

World Cancer Day 2026: कैंसर आज दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में शामिल है। लंबे समय तक इसे सिर्फ जेनेटिक बीमारी माना गया, लेकिन अब नई रिसर्च साफ इशारा कर रही हैं कि कैंसर हमारी लाइफस्टाइल और खाने की आदतों से गहराई से जुड़ा हुआ है। जरूरत से ज्यादा शुगर, प्रोसेस्ड फूड और बढ़ता मोटापा कैंसर के खतरे को तेजी से बढ़ा रहे हैं।

World Cancer Day 2026: मीठा ज़हर बनती शुगर, कैंसर सेल्स को मिलता है ईंधन

अब यह माना जा रहा है कि कैंसर सिर्फ DNA की गड़बड़ी नहीं है, बल्कि शरीर की एनर्जी प्रोसेसिंग भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। शरीर की हर कोशिका—चाहे वह सामान्य हो या कैंसर वाली-ऊर्जा के लिए ग्लूकोज (शुगर) का इस्तेमाल करती है।
रिसर्च बताती हैं कि ज्यादा शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट लेने से कैंसर ट्यूमर को सामान्य कोशिकाओं की तुलना में ज्यादा पोषण मिलता है।

डॉक्टर्स के मुताबिक ज्यादा शुगर और हाई-कार्ब डाइट से वजन बढ़ता है, शरीर में फैट जमा होता है और यही मोटापा ब्रेस्ट, कोलोरेक्टल, पेट, किडनी और प्रोस्टेट कैंसर का बड़ा कारण बनता है।
कई कैंसर विशेषज्ञ इलाज के दौरान कीटोन आधारित डाइट की सलाह भी देते हैं, ताकि कैंसर सेल्स को शुगर से वंचित रखा जा सके।

World Cancer Day 2026

लंबी शेल्फ लाइफ वाला खाना, छुपा हुआ बड़ा खतरा

रेडी-टू-ईट और प्रोसेस्ड फूड में इस्तेमाल होने वाले प्रिजरवेटिव और केमिकल्स कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
रिसर्च के मुताबिक-

  • पोटैशियम सोर्बेट (केक, ब्रेड, जैम) से कैंसर का खतरा 14% तक बढ़ सकता है
  • सोडियम नाइट्राइट (प्रोसेस्ड मीट) प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम 30% तक बढ़ाता है
  • सल्फाइट्स (जूस, बीयर, वाइन) से कैंसर का खतरा 12% तक बढ़ सकता है
World Cancer Day 2026

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एजेंसी IARC ने प्रोसेस्ड मीट को कैंसरकारी श्रेणी में रखा है।

कैंसर से बचाने वाला खाना भी आपकी प्लेट में ही है

अच्छी खबर यह है कि खाना ही कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा हथियार बन सकता है।

  • ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी
  • रंग-बिरंगे फल जैसे बेरीज, संतरा, अनार
  • टमाटर का लाइकोपीन
  • हल्दी की एंटी-इंफ्लामेटरी ताकत
  • लहसुन, साबुत अनाज और दालें

ये सभी इम्युनिटी मजबूत करते हैं और कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

World Cancer Day 2026: मोटापा और कैंसर पर इकॉनॉमिक सर्वे की चेतावनी

भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भी साफ कहा गया है कि जंक फूड और पैकेट बंद खाने से देश में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है।
ज्यादा शुगर, फैट, नमक और केमिकल्स से भरपूर यह खाना बच्चों और युवाओं को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रहा है, जिसमें कैंसर भी शामिल है।

World Cancer Day 2026: 2050 तक कितनी गंभीर हो सकती है स्थिति?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक-

  • दुनिया में इस समय करीब 20 करोड़ कैंसर मरीज हैं
  • 2050 तक हर साल 3.5 करोड़ नए मामले सामने आ सकते हैं
  • भारत में 2025 में 15 लाख से ज्यादा कैंसर केस दर्ज किए गए

हालांकि WHO यह भी मानता है कि अगर लोग लाइफस्टाइल सुधार लें, तो कैंसर का खतरा 30–50% तक कम किया जा सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh में बजट सत्र से पहले बड़ा IAS फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से

Story of Valentine’s Day: सेंट वैलेंटाइन की शहादत और प्यार के दिन की कहानी

Story of Valentine’s Day: भारत समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस

Madhya Pradesh में बजट सत्र से पहले बड़ा IAS फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से

Birthday Celebration: धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बना वसु श्रीवास्तव 14वां जन्मदिन

Birthday Celebration: वसु श्रीवास्तव का 14वां जन्मदिन बड़े ही धार्मिक और सांस्कृतिक

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: वैलेंटाइन डे पर 33

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 16 फरवरी के बाद

Horoscope: 14-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल... Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में