,

Kedarnath Yatra Security : केदारनाथ धाम पहुंचे IG गढ़वाल, यात्रा व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

Kedarnath Yatra Security : केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Kedarnath Yatra Security : केदारनाथ मंदिर में चल रही चारधाम यात्रा के बीच पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने धाम पहुंचकर सुरक्षा और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर दर्शन के लिए बनाई गई लाइन व्यवस्था, आस्था पथ और श्रद्धालुओं की एंट्री-एग्जिट व्यवस्था का निरीक्षण किया। आईजी गढ़वाल ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Kedarnath Yatra Security : पुलिस जवानों का बढ़ाया मनोबल

निरीक्षण के दौरान राजीव स्वरूप ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों से संवाद कर उनकी चुनौतियों और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें बाबा केदार की सेवा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु वर्षों की इच्छा और योजना के बाद बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए पुलिस को सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। आईजी ने यात्रा के 26 दिनों के दौरान पुलिस टीम की सराहना करते हुए आगे भी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

Kedarnath Yatra Security : भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष जोर

निहारिका तोमर ने बताया कि यात्राकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को “Police Personnel of the Day” सम्मान दिया जा रहा है। अब तक 41 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जा चुका है। आईजी गढ़वाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने पुलिस बल के लिए रोटेशन के आधार पर ड्यूटी परिवर्तन और उच्च कैलोरी युक्त भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।इस दौरान संजय उप्रेती, उमेश मलिक,, मुकेश चौहान समेत पुलिस, PAC, SDRF, NDRF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान मौजूद रहे।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…