PM Awas Yojana MP : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अग्रणी एमपी,‘गरीब और जरूरतमंद परिवार को मिला पक्का घर’
PM Awas Yojana MP : मध्यप्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में देशभर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 9 लाख से ज्यादा घर बनकर हितग्राहियों को सौंपे जा चुके हैं। जिसके तहत प्रदेश में 98.04 प्रतिशत आवासों की ग्राउंडिंग पूरी हो चुकी है। यानी जिन घरों को मंजूरी मिली थी, उनमें से लगभग सभी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस मामले में मध्यप्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। यह सफलता लगातार मॉनिटरिंग, समय पर काम और बेहतर योजना के कारण मिली है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 9 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन घरों को पात्र लाभार्थी को सौंपा भी जा चुका है।
PM Awas Yojana MP : योजना के जरिए हजारों परिवार अब कच्चे मकानों और किराए के घरों से बाहर निकलकर अपने पक्के घर में रह रहे हैं। इससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। सरकार का कहना है कि पक्का घर मिलने से लोगों की सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है। साथ ही परिवारों को सम्मान के साथ बेहतर जीवन जीने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर देने के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि मध्यप्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।
PM Awas Yojana MP : उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 10 लाख से ज्यादा आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इससे लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपना घर मिलने का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि लोगों को सम्मान और सुरक्षित जीवन देना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ‘हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर’ उपलब्ध कराने का संकल्प, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश में पूरी निष्ठा से धरातल पर उतारा जा रहा है।ये उपलब्धि सकराकी की हर गरीब और वंचित परिवार को सम्मानजनक जीवन और बुनियादी सुविधाएं देने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
READ MORE : Cannes 2026 में जीजी हदीद का लुक कॉपी कर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, व्हाइट साड़ी-गोल्डन ब्लाउज पर मचा बवाल

