SDERF ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू में बचाई जान, कुएं में 4 फीट पानी से बच गई जान
अशोकनगर: शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे गर्ल्स स्कूल के पास गणेश मोहल्ले में 50 वर्षीय सुनीता जैन 80 फीट गहरे कुएं में गिर गईं। कुएं में तीन से चार फीट पानी ने उनकी जान बचा ली।
घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रेस्पांस फोर्स (SDERF) की 10 सदस्यीय टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। SDERF के जवान राहुल रघुवंशी को रस्सियों के सहारे कुएं में उतारा गया। एक लोहे की कुर्सी को रस्सियों से बांधकर कुएं में उतारा गया, जिस पर महिला को बैठाकर चारों तरफ से सुरक्षित किया गया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
होमगार्ड कमांडेंट राघवेंद्र शर्मा के अनुसार, कुएं की अधिक गहराई के कारण अंदर सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। महिला को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
महिला के कुंआ में गिरने की वजह पारिवारिक विवाद और मानसिक स्थिति का मामला सामने आया है, हालांकि परिवार की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है। घटना के समय महिला को एक स्थानीय व्यक्ति ने देखा, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन कुएं की गहराई के कारण सफल नहीं हो सके।
अभिव्यक्ति का महाकुम्भ: महाकुम्भ में अब साधु-संत भी करेंगे ‘मन की बात’….यह भी पढ़े





