अभिव्यक्ति का महाकुम्भ: महाकुम्भ में अब साधु-संत भी करेंगे ‘मन की बात’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

महाकुम्भ में साधु संतों को हरि धाम सनातन सेवा ट्रस्ट प्रदान करेगा अभिव्यक्ति का मंच

महाकुम्भ नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित कार्यक्रम मन की बात की तर्ज पर प्रयागराज महाकुम्भ में साधुओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सनातन धर्म के प्रमुख विषयों और योगी सरकार के दिव्य और भव्य महाकुम्भ के आयोजन के विभिन्न विषयों को केंद्र में रखकर साधु संत अपनी बात रखेंगे।

महाकुम्भ में साधु करेंगे मन की बात


प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर आयोजित हो रहे महाकुम्भ में हर तरफ भक्ति , मुक्ति और तत्व ज्ञान की बातों की चर्चा है। इस विचार मंथन को वृहद स्वरूप प्रदान करने के लिए महाकुम्भ में पहली बार साधु संतों के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रवक्ता श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद बताते हैं कि महा कुम्भ के सेक्टर 20 में हरि धाम सनातन सेवा ट्रस्ट में इस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा। इसमें सन्यासी, बैरागी और उदासीन सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों के अलावा सभी हिन्दू सम्प्रदायों के साधु संत हिस्सा लेंगे। इसमें तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा आनंद के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, श्री पंच दशनाम अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी, महा मंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी, श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़े के श्री महंत माधवदास, शनि धाम पीठाधीश्वर महा मंडलेश्वर परमहंस दाती महराज, श्री शंभू पंच -अग्नि अखाड़े के संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, श्री दिगम्बर अखाड़े के महा मंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा प्रमुख हैं।

साधु-संतों के संकल्पों सहित महाकुम्भ के आयोजन पर होगी मन की बात


प्रयागराज महाकुम्भ में आए लाखों साधु संत अपने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संकल्पों को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आए हैं। महाकुम्भ जैसा विशाल आयोजन साधु संतो के साथ श्रद्धालुओं को जोड़ता है जहां सामान्य तौर पर श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक उन्नति और मुक्ति के विषयों पर ही प्रवचन या सत्संग के कार्यक्रम होते हैं। वर्तमान समय में सामाजिक व्यवस्था में आई चुनौतियों पर संत समाज की बात के लिए मंच नहीं मिल पाता। इसे मंच प्रदान करने का माध्यम बनेगा ‘साधु कहें मन की बात’ कार्यक्रम। कार्यक्रम के प्रवक्ता स्वामी प्रकाशानंद बताते हैं कि साधु संतों के धार्मिक और सामाजिक संकल्पों पर साधु संत इस मंच से अपनी मन की बात करेंगे। इसमें गौ हत्या पर रोक के साथ दिव्य और भव्य महाकुंभ के आयोजन के विभिन्न आयाम सम्मिलित हैं।

इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, दिवाली पर गायब आरती – क्या टूट रहा है सहवाग का रिश्ता?……यह भी पढ़े

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग