ट्रम्प ने इजराइल की गाजा वापसी का मैप शेयर किया, हमास की हामी भरते ही लागू होगा सीजफायर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ट्रम्प ने इजराइल की गाजा वापसी का मैप शेयर किया, हमास की हामी भरते ही लागू होगा सीजफायर

BY: MOHIT JAIN

इजराइल गाजा से पीछे हटने को तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को घोषणा की कि इजराइल ने गाजा से पीछे हटने की शुरुआती सीमा रेखा के लिए सहमति जताई है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी और एक मैप भी साझा किया, जिसमें इजराइल की वापसी को दर्शाया गया। ट्रम्प का कहना है कि यह समझौता हजारों साल पुराने इस संकट को समाप्त करने में मदद करेगा।

गाजा मैप में क्या दिखाया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के अनुसार नक्शे में पीली लाइन से दिखाया गया है कि इजराइल पहले चरण में कहां तक पीछे हटेगा। दक्षिण गाजा के राफाह और फिलाडेल्फिया कॉरिडोर जैसे इलाके इजराइली नियंत्रण में रहेंगे। उत्तरी गाजा के बेइत हनून के आसपास भी सुरक्षा जोन बनाए जाएंगे। गाजा सिटी और उसके आसपास के शरणार्थी शिविरों में फिलहाल पूरी वापसी नहीं होगी।

हमास की प्रतिक्रिया और आगे की प्रक्रिया

ट्रम्प की धमकी और प्लान के छह घंटे बाद हमास गाजा में सीजफायर के लिए तैयार हो गया। शुक्रवार रात हमास ने ऐलान किया कि वह सभी जिंदा और मृतकों को रिहा करने और गाजा प्रशासन छोड़ने के लिए तैयार है। हालांकि हथियार डालने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

मुलाकात के क्रम में, 29 सितंबर को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रम्प से वॉशिंगटन डीसी में चर्चा की थी। इसके बाद सीजफायर के लिए 20 पॉइंट का प्लान तैयार किया गया। हमास अब इस प्लान के कुछ हिस्सों पर बातचीत करने को तैयार है।

इजराइल की गाजा से वापसी और हमास की हामी के साथ सीजफायर लागू होने की संभावना बढ़ गई है। ट्रम्प द्वारा साझा किए गए मैप और प्लान ने मध्यस्थता प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से दिखाया है, जो क्षेत्र में स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,