आपके सहयोग से ग्वालियर उप नगर की बदल रही है तकदीर और तस्वीर: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
With your support, the fate and picture of Gwalior sub-city is changing: Energy Minister Shri Tomar

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को 366 हितग्राहियों को कामकाजी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन और राशन पात्रता पर्चियों का वितरण रेसकोर्स रोड स्थित 38 नम्बर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, लेकिन यह सब हो पा रहा है ईश्वर की कृपा से वर्ना हम और आप तो निमित्त मात्र हैं। लेकिन आप और आपका सेवक जागरुक है इसलिए यह सब संभव हो पाया है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 366 हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण-पत्र वितरित किए गये। इसमें 116 महिलाओं को महिला कामकाजी कार्ड 116, 112 हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची, 26 वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन, 13 बहिनों को कल्याणी पेंशन, 2 लोगों को नि:शक्तजन पेंशन प्रमाण पत्र तथा 98 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा यह सेवक आपकी सेवा के लिए कार्य कर रहा है। आज ग्वालियर उप नगर की तस्वीर और तकदीर बदल रही है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन, केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया और आप सभी के सहयोग से संभव हो सका है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर में सिविल अस्पताल हजीरा आपने पहले भी देखा था और आज भी देख रहे हैं। इसी तरह पटेल स्कूल पहले किस स्थिति में था और अब किस स्थिति में है। यह सब आपकी आंखों के सामने है। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए है, क्योंकि आपका सेवक जागरुक है। स्मार्ट स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएं हमारे आने वाली पीढियों के काम आएंगे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि हमें स्वच्छता के मामले में ग्वालियर को इंदौर बनाना है। अपने घर को अपनी गली को स्वच्छ रखना, हमें अपनी आदत में शामिल करना होगा। तभी हम स्वच्छ ग्वालियर के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा वह नियमित रूप से फेसबुक पर लाइव होते हैं और आप भी इसके जरिए मुझसे जुड़ सकते हैं। श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा हम सभी संकल्प लें कि हमें नशा मुक्त और स्वच्छ ग्वालियर बनाना है। उन्होंने अपने बड़े भाई को याद करते हुए कहा कि लंग्स इन्फेक्शन के कारण उनका निधन हुआ। यह इंफेक्शन प्रदूषण के कारण हुआ। किसी के माता-पिता और परिवार को ऐसा दिन देखने को ना मिले, इसलिए हमें प्रदूषण के खिलाफ भी लड़ाई लड़नी है।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र