अचानक क्यों बिगड़ गया उदयपुर का माहौल? जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी के बाद धारा 144 लागू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
udaipur

उदयपुर शहर के भटियाणी चौहट्टा में शुक्रवार को सुबह एक सरकारी स्कूल के बाहर छात्र को चाकू मारने की घटना ने तूल पकड़ लिया। उदयपुर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। गुस्साए लोगों न बाजार बंद करा दिए। साथ ही कई जगह वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। मामले को लेकर शहर में कई जगह आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। आरोप है कि समुदाय विशेष के सहपाठी छात्र ने हमला किया। चाकू मारने की बात फैलने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित बीजेपी नेता एमबी अस्पताल में एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते आक्रोश बढ़ गया और संगठनों के कार्यकर्ता बाजार पहुंच गए। तनावपूर्ण स्थिति लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

बाजारों में छाया सन्नाटा
हिंदूवादी संगठनों ने बापू बाजार, दिल्ली गेट और हाथी पोल के बाजार बंद करवा दिया करवा दिए। घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और बाद में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से एसपी योगेश गोयल, एएसपी उमेश ओझा ने अधिकारियों ने समझाइश की। समझाश के बाद भी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता एमबी अस्पताल और बाजारों में अलग-अलग टोली में देखे जा रहे हैं।

किस बात पर हुआ झगड़ा, अभी स्पष्ट नहीं
इधर, चाकूबाजी की घटना में घायल दसवीं के छात्र देवराज का एमबी अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चाकूबाजी की घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसकी पुष्टि घायल छात्र के बयान होने के बाद ही पता चल सकेगा।

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया

भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

CDS: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को