कौन बनेगा वन मंत्री ? संपतिया, विजय शाह, नागर समेत इन नामों पर चर्चा…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
who can be the new forest minister, these names are in discussion

मध्यप्रदेश के विजयपुर में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव के बाद जहां कांग्रेस पार्टी में नई उर्जा देखी जा रही है तो वहीं वन मंत्री रहते हुए चुनाव लड़े राम निवास रावत ने हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।रावत की हार के 12 दिन बाद उनका इस्तीफा स्वीकर करते हुए राज्यपाल के पास भेजा गया। जिसकर राज्यपाल की तरफ से मुहर लगाई जा चुकी है। रावत के इस्तीफे के बाद अब सवाल उठता है कि, अगला वन मंत्री कौन होगा। मंत्री पद के लिए संपतिया उईके, विजय शाह समेत कई नाम है जिनपर चर्चा लगातार जारी है। अन्य कई मंत्री भी विभाग की ओर अपना रुझान दिखा रहे है। राम निवास रावत ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ली थी। मंत्री रहते हुए ही रावत ने चुनाव लड़ा था। अब विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश सरकार उन्हें कोई अन्य ज़िम्मेदारी दे सकती है।

किस तरह से होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

मंत्रिमंडल में रावत के जाने के बाद कई बदलाव हुए है। अधिकतम 35 मंत्रियों की संख्या वाले मध्यप्रदेश में अब केवल 32 मंत्री है। इस समय मध्यप्रदेश विधानसभा में 3 मंत्रियों की गुंजाइश है, लेकिन फिलहाल विस्तार की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है, क्योंकि सरकार के आगे विस्तार कोई खास मजबूरी नहीं है।

जानकारों के मुताबिक वन मंत्री की ज़िम्मेदारी आदिवासी मंत्री नागर सिंह चौहान को दी जा सकती है। नागर सिंह पहले भी मंत्री पद संभाल चुके है, और दौबारा मंत्री पद की दावेदारी कर चुके है। आदिवासी चेहरों में पीएचई मंत्री संपतिया प्रबल दावेदार मानी जा रही है। संपतिया को मंत्री बनाकर सरकार महिला और आदिवासी दोनों वर्गों को मैसेज भेज सकती है।संपतिया के अलावा जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह भी लगातार मंत्री पद की कोशिश में है। शिवराज सरकार में वो वन विभाग का कार्य संभाल चुके है।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार