25 March Ka Panchang: जानें चैत्र नवरात्रि सप्तमी और मां कालरात्रि पूजा विधि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
25 March Ka Panchang

25 March Ka Panchang: चैत्र नवरात्रि के दौरान 25 मार्च यानी आज सप्तमी तिथि मनाई जाएगी, जो मां दुर्गा के उग्र स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन के कष्ट, भय और नकारात्मकता दूर होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां पार्वती ने शुंभ-निशुंभ का वध करने के लिए अपने तेजस्वी स्वरूप का त्याग किया था, तभी वे कालरात्रि के रूप में प्रकट हुईं।

25 March Ka Panchang: 25 मार्च 2026 का पंचांग

इस दिन सप्तमी तिथि दोपहर 1:50 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। मृगशिरा नक्षत्र शाम 5:33 बजे तक रहेगा, जिसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लगेगा। सौभाग्य योग 26 मार्च की सुबह 3:09 बजे तक बना रहेगा। सूर्योदय सुबह 6:20 बजे और सूर्यास्त शाम 6:35 बजे होगा। चंद्रमा का उदय सुबह 10:53 बजे और अस्त अगले दिन 1:35 बजे होगा।

25 March Ka Panchang: शुभ मुहूर्त और योग

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:45 से 5:33 बजे तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 2:30 से 3:19 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6:34 से 6:57 बजे तक और अमृत काल सुबह 9:19 से 10:48 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:20 से शाम 5:33 बजे तक बना रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है।

25 March Ka Panchang: राहुकाल का समय (शहर अनुसार)

25 मार्च को अलग-अलग शहरों में राहुकाल का समय अलग रहेगा। दिल्ली में यह दोपहर 12:27 से 1:59 तक रहेगा, मुंबई में 12:45 से 2:16 तक, लखनऊ में 12:13 से 1:44 तक और भोपाल में 12:26 से 1:58 तक रहेगा। वहीं कोलकाता में यह सुबह 11:43 से दोपहर 1:14 तक और चेन्नई में 12:15 से 1:46 तक रहेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा