पत्नी ने संभल हिंसा की निंदा की तो पति ने दिया तीन तलाक, कहा- तू काफिर है!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
When wife condemned Sambhaal violence, husband gave triple talaq, said- you are an infidel

यूपी के मुरादाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां निदा नाम की महिला को उसके पति ने केवल इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वो संभल हिंसा की वीडियो देखकर पीड़ितों की पैरवी कर रही थी। निदा अत्याचारियों की निंदा कर रही थी, जो उसके पति को नगवार गुज़रा जिसके बाद निदा के पति ने बिना देर किए उसे तीन तलाक दे दिया।

निदा ने मीडियो को सुनाई आपबीती

निदा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, वो संभल किसी शादी में जाने वाली थी। इसलिए वहां के हालातों के बारे मे जानकारी लेने के लिए संभल हिंसा के कुछ वीडियोज़ देख रही थी। इसी बीच उसने अपने पति के सामने संभल हिंसा के पीड़ितों पर हुए अत्याचार की निंदा की। महिला के मुताबिक ज़ुल्म करना गलत है फिर वो चाहे किसी पर भी किया जा रहा हो, साथ ही अपने बचाव में अगर कोई कुछ कदम उठाता है तो वो गलत नहीं है। महिला ने कहा कि, मेरे पति ने मुझे वीडियो देखते हुए देख लिया और कहा कि ‘तू पुलिस वालों की पैरवी कर रही है, तू काफिर है, जा में तुझे नहीं रखूंगा’।

तीन साल पहले हुई थी निदा की शादी

निदा के मुताबिक उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई करेगी। निदा और उसके पति एजाज़ुल आबदीन की शादी तीन साल पहले हुई थी। निदा की यह दूसरी शादी है, पहले पति की मौत के बाद उसने एजाज़ से निकाह किया था। निदा के पिछले पति से तीन बच्चे भी है।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार