वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स दिलाएगी अमिताभ और जया बच्चन की याद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुम्बई : वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स सीरीज के दूसरे सीजन से भी ऑडियंस खुद को जोड़ रही है। यही खासियत है बंदिश बैंडिट्स की। लेकिन सीरीज के पांचवे एपिसोड में एक तस्वीर नज़र आती है जिसे देखने के बाद आपको अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की याद जरुर आ जाएगी। दरअसल, इस सीरीज में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने म्यूजिक टीचर नंदिनी का किरदार निभाया है। नंदिनी एक ऐसा किरदार है जिसने म्यूजिक के लिए अपने प्यार को छोड़ दिया। लेकिन उम्र के इस पढ़ाव पर पहुंचने के बाद वो अक्सर अपने पुराने दिनों को याद करती है। एपिसोड में दिखाया जाता है कि नंदिनी अपने प्यार को याद करती हैं और उसके हाथ एक पुरानी तस्वीर लग जाती है। तस्वीर में नंदिनी को अपने प्यार इमरोज (अर्जुन रामपाल) के साथ देखा जा सकता है। लेकिन अगर आप इस तस्वीर पर ध्यान दें तो समझ पाएंगे कि ये असल तस्वीर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के लंदन हनीमून की है। इस तस्वीर को थोड़ा बदल कर सीरीज में इस्तेमाल किया गया है। लेकिन सिने जगत के फैंस के लिए ये फर्क समझ पाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं होगा। बता दें, आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स म्यूजिकल ड्रामा है। इस सीरीज में संगीत के घरानों, नए म्यूजिक, नए कल्चर को स्वीकारने की बात ख़ूबसूरती से की है। साल 2020 में पहला सीजन प्रीमियर किया गया था। वहीं दूसरा सीजन ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : गो सेवको और पशु चिकित्सकों की तत्परता से गौ माता के प्राण की हुई रक्षा

MP NEWS : उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गौमाता के प्राण बचाने वालों

Balrampur : चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा

Balrampur : डूमरपानी गांव में हुई हिंसक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के

Ganja Seizure : कोरिया में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : चन्द्रकान्त पारगीर Ganja Seizure : नशे के खिलाफ आबकारी टीम

ramanujganj : वन अमले और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

ramanujganj : रामानुजगंज में विश्व वानिकी दिवस पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण,

Nawada रजौली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर जमा हुआ घुटनों तक पानी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत