,

Chhindwara हक की लड़ाई: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ओबीसी महासंघ का हुंकार; जातिवार जनगणना और अलग मंत्रालय की मांग को लेकर मध्य प्रदेश से जत्था रवाना

Chhindwara

संवाददाता: संजय कामडे

Chhindwara : पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के आह्वान पर 23 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक बड़ा दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।

Chhindwara विधायक विजय चौरे ने कार्यकर्ताओं को किया रवाना

विधानसभा क्षेत्र सौसर के विधायक विजय रेवनाथ चौरे ने मध्य प्रदेश अध्यक्ष रत्नमाला पिसे के नेतृत्व में दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सहयोग प्रदान करते हुए रवाना किया। इस दौरान ‘जो ओबीसी की बात करेगा, वही देश में राज करेगा’ के नारों से माहौल गुंजायमान रहा।

Chhindwara आंदोलन की मुख्य मांगें:

राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के नेतृत्व में देशभर के ओबीसी संगठन निम्नलिखित मांगों को लेकर एकजुट हुए हैं:

  1. जातिवार जनगणना: राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी समुदाय की स्पष्ट जातिगत जनगणना कराई जाए।
  2. स्वतंत्र मंत्रालय: ओबीसी समाज के कल्याण के लिए केंद्र में अलग मंत्रालय स्थापित हो।
  3. क्रीमीलेयर की सीमा: वर्तमान क्रीमीलेयर की आर्थिक सीमा में वृद्धि की जाए।
  4. यूजीसी विधेयक: ओबीसी वर्ग के हितों को सुरक्षित करने के लिए यूजीसी (UGC) विधेयक लागू किया जाए।
  5. मध्य प्रदेश विशेष मांग: प्रदेश में ओबीसी के 13% होल्ड को हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

Chhindwara “धर्म और राजनीति की आड़ में न भूलें संवैधानिक अधिकार”

मध्य प्रदेश अध्यक्ष रत्नमाला पिसे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 65% ओबीसी समुदाय को अब अपनी एकता का परिचय देना होगा। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा, “सत्ता में कोई भी पार्टी हो, वह ओबीसी समाज को भ्रमित नहीं कर सकती। धर्म और जाति के नाम पर लड़वाने के षड्यंत्र में फंसकर ओबीसी वर्ग अपने मौलिक अधिकारों को नहीं भूलेगा।”

Chhindwara विभिन्न राज्यों के संगठनों का मिला समर्थन

जंतर-मंतर पर होने वाले इस धरने को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बी.सी. वेलफेयर एसोसिएशन, ओबीसी महासभा और अन्य क्षेत्रीय संगठनों ने मजबूती से समर्थन दिया है।

Chhindwara रवानगी के समय ये रहे उपस्थित:

दिल्ली जाने वाली टीम में प्रतिभा विजयी चौरे, विठ्ठल गायकवाड़, दिनकर पातुरकर, एडवोकेट रामशीला सुर्यवंशी, सुमन पातुरकर, प्रविण खंडाईत, संध्या सिरसे, स्वाती खंडाईत, सरस्वती पाटिल, जयश्री बावनकर, ऊषा पारधी, प्रशांत महाले, महादेव बेंडे, सुनिल भांगे, डॉ. यमदेजी, निलेश ढोटे, प्रांजलि पातुरकर सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Read this: Ganja Seizure : कोरिया में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…