Weather Alert MP: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट: ग्वालियर-चंबल संभाग में मावठा, भोपाल-इंदौर-उज्जैन में भी बादलों का डेरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India Weather

Weather Alert MP: मध्यप्रदेश के 8 जिलों – ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर – में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को भी कई जिलों में बादल छाए रहे थे, जिससे दिन की गर्मी का असर कम रहा।

Weather Alert MP: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में मौसम प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय है, जो 26 जनवरी से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इससे बारिश और मावठा गिरने की संभावना बढ़ रही है।

Weather Alert MP

प्रदेश के तापमान का हाल
कटनी का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • ग्वालियर: 9 डिग्री
  • भोपाल: 11.2 डिग्री
  • इंदौर: 13.6 डिग्री
  • उज्जैन: 13.8 डिग्री

Weather Alert MP: कोहरा और ठंड का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तेज ठंड नहीं पड़ेगी, लेकिन सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

Weather Alert MP

वेस्टर्न डिस्टरबेंस क्या है?
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिम से आने वाली हवा और बादलों का सिस्टम होता है। यह सिस्टम पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश लाता है। इसके गुजर जाने के बाद उत्तर से आने वाली हवा ठंडी रहती है, जिससे दिन-रात ठंड का असर बना रहता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल