हम हिंदुओं से अलग, कलमे की बुनियाद पर बना पाकिस्तान’ – पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर का विवादित बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने इस्लामाबाद में 13 से 16 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुए ओवरसीज पाकिस्तानियों के पहले वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया और अपने भाषण के दौरान कई ऐसे बयान दिए जो विवाद और आलोचना का विषय बन गए हैं। भारत, हिंदू धर्म, दो-राष्ट्र सिद्धांत, कश्मीर और गाजा को लेकर उनके बयान न केवल विवादित और भड़काऊ थे, बल्कि धार्मिक आधार पर विभाजनकारी भी माने जा रहे हैं।

‘हम हिंदुओं से हर पहलू में अलग हैं’ – असीम मुनीर

जनरल मुनीर ने अपने भाषण में कहा,

“हम जीवन के हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं।”

उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना द्वारा प्रतिपादित दो-राष्ट्र सिद्धांत को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान की नींव धर्म के आधार पर रखी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि

“हमारा मजहब, हमारे रीति-रिवाज, हमारी परंपराएं और सोच – सब कुछ अलग है। यही वजह है कि हमारे पूर्वजों ने एक अलग राष्ट्र की आवश्यकता महसूस की और पाकिस्तान की स्थापना की।”

‘पाकिस्तान अल्लाह की बुनियाद पर बना देश’

अपने भाषण में मुनीर ने एक और विवादित दावा किया। उन्होंने कहा,

“दुनिया में अब तक दो ही रियासतें ऐसी बनी हैं जो कलमे की बुनियाद पर अल्लाह ने बनाई हैं – एक मदीना और दूसरी पाकिस्तान।”

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान का अस्तित्व कोई सामान्य राजनीतिक घटना नहीं बल्कि एक धार्मिक मिशन है, जिसे अल्लाह ने 1300 वर्षों के बाद स्थापित किया।

आर्थिक सहयोग की अपील

इस कार्यक्रम में उन्होंने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से आर्थिक सहयोग की अपील भी की। मुनीर ने कहा,

“आप अपने वतन से मोहब्बत पैसे भेजकर और निवेश करके दिखा रहे हैं। यह न भूलें कि आप एक श्रेष्ठ वैचारिक विचारधारा के हिस्से हैं।”

उनका यह अंदाज एक सैन्य अधिकारी की बजाय एक धार्मिक प्रचारक जैसा दिखा, जो भावनात्मक और वैचारिक रूप से ओवरसीज पाकिस्तानियों को जोड़ने की कोशिश कर रहा था।

कश्मीर और गाजा पर टिप्पणियाँ

अपने भाषण के समापन पर मुनीर ने कहा कि

“कश्मीर पाकिस्तान की शिरगर्द नस (शिरोरेखा नस) है।”

साथ ही उन्होंने गाजा में इजरायली कार्रवाई की आलोचना करते हुए फिलिस्तीनी लोगों के लिए समर्थन जताया।

सम्मेलन में शामिल हुए तमाम बड़े नेता

यह सम्मेलन पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित देश के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। हालांकि जनरल मुनीर के बयान ने एक बार फिर पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व की राजनीतिक और धार्मिक सक्रियता को उजागर कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आरती छाबड़िया: मिस इंडिया वर्ल्डवाइड से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से दूरी तक का सफर..यह भी पढ़े

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में