200 प्रजाति के पक्षियों का महाकुम्भ देखिए, फोटो खींचिए, 21 लाख तक के पुरस्कार देगी योगी सरकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Watch the Mahakumbh of 200 species of birds, take photos, Yogi government will give rewards up to Rs 21 lakh

महाकुम्भ इस बार न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने जा रहा है। यहां 200 प्रजाति के पक्षियों का महाकुम्भ होने जा रहा है। इनकी सर्वश्रेष्ठ फोटो, नारा लेखन से लेकर पेंटिंग और तमाम प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें विजेताओं को योगी सरकार 10,000 से लेकर 5 लाख तक कुल 21 लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान करेगी। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी पहुंच चुके हैं। आप यहां पर लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन तक का दीदार कर सकेंगे। सीएम योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए इको टूरिज्म का विशेष प्लान तैयार किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए जुड़ सकते हैं व्हाट्सएप पर
श्रद्धालुओं में पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 16 फरवरी से इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 18 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में प्रसिद्ध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संरक्षण वादी, वैज्ञानिक, पक्षी विज्ञानी, पारिस्थितिकी और पर्यावरण प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञ पक्षी प्रेमी और स्कूल तथा कॉलेज के शिक्षक और छात्र भी भाग लेंगे। प्रयागराज में वन विभाग के आईटी हेड आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से 93 192 77 004 पर जुड़ सकते हैं।

इस तरह होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
तकनीकी सत्र एवं पैनल चर्चा – विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता – पक्षियों की सुंदर तस्वीरें खींचने का अवसर।

पेंटिंग प्रतियोगिता – बच्चों और कलाकारों के लिए रचनात्मकता दिखाने का मंच।

नारा लेखन – संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े जागरूकता संदेशों का संकलन।

वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – पक्षी संरक्षण से जुड़े विषयों पर छात्रों की भागीदारी।

बर्ड वॉक और नेचर वॉक – विशेषज्ञों के साथ पक्षियों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का अनुभव।

प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम – नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रदर्शनी और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां।

पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता : डीएफओ

डीएफओ प्रयागराज अरविंद कुमार यादव के अनुसार यह प्रतियोगिताएं महाकुम्भ में आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि पक्षियों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आज का राशिफल – 22 फरवरी 2025 (शुक्रवार)

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक