War 2 vs Coolie : सातवें दिन गिरी कमाई, वर्ल्डवाइड आंकड़ों में कौन आगे?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
War 2 vs Coolie : सातवें दिन गिरी कमाई, वर्ल्डवाइड आंकड़ों में कौन आगे?

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शानदार शुरुआत करने वाली ऋतिक रोशन और जूनियर NTR स्टारर ‘वॉर 2’ तथा रजनीकांत की ‘कुली’ अब बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार खोती नजर आ रही हैं। रिलीज के सात दिन बाद सिनेमाघरों में खाली सीटें बढ़ी हैं और दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है।


War 2 Box Office Collection Day 7

अयान मुखर्जी निर्देशित ‘वॉर 2’ ने सात दिनों में वर्ल्डवाइड ₹307.35 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया है। हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह अभी भी 200 करोड़ के आंकड़े से पीछे है।

  • Day 1 (गुरुवार): ₹52.00 करोड़
  • Day 2 (शुक्रवार): ₹57.35 करोड़
  • Day 3 (शनिवार): ₹33.25 करोड़
  • Day 4 (रविवार): ₹32.15 करोड़
  • Day 5 (सोमवार): ₹08.50 करोड़
  • Day 6 (मंगलवार): ₹09.00 करोड़
  • Day 7 (बुधवार): ₹05.59 करोड़

7 दिनों में ‘वॉर 2’ ने भारत में कुल ₹199.09 करोड़ नेट कमाए। हिंदी से ₹4.45 करोड़, तेलुगू से ₹1 करोड़ और तमिल से ₹9 लाख का बिजनेस हुआ।


Coolie Box Office Collection Day 7

रजनीकांत की ‘कुली’ कमाई में जरूर आगे है, लेकिन इसमें भी गिरावट दर्ज हुई है। सातवें दिन फिल्म ने केवल ₹6.59 करोड़ की कमाई की।

  • Day 1 (गुरुवार): ₹65.00 करोड़
  • Day 2 (शुक्रवार): ₹54.75 करोड़
  • Day 3 (शनिवार): ₹39.50 करोड़
  • Day 4 (रविवार): ₹35.25 करोड़
  • Day 5 (सोमवार): ₹12.00 करोड़
  • Day 6 (मंगलवार): ₹09.50 करोड़
  • Day 7 (बुधवार): ₹06.59 करोड़

7 दिनों में ‘कुली’ ने भारत में कुल ₹222.59 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड ₹428.05 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं।


किस फिल्म की स्थिति बेहतर?

  • वॉर 2: वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर संघर्षरत।
  • कुली: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आगे और वर्ल्डवाइड 428 करोड़ तक पहुंची।
  • दोनों फिल्मों का बजट लगभग ₹400 करोड़ है। गिरती कमाई पर रोक नहीं लगी तो दोनों के लिए यह बड़ी चुनौती साबित होगी।

सात दिनों की कमाई बताती है कि शुरुआती बंपर ओपनिंग के बाद War 2 और Coolie दोनों फिल्मों की रफ्तार थम गई है। अब नजरें वीकेंड पर टिकी हैं कि क्या ये दोनों बड़े बजट की फिल्में अपने नुकसान की भरपाई कर पाएंगी या फिर धीरे-धीरे फ्लॉप की ओर बढ़ेंगी।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं