विवेक अग्निहोत्री का रणबीर पर तीखा हमला: “सड़ी हुई एक्टिंग के 150 करोड़” — बॉलीवुड को दी सीधी चुनौती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से चर्चाओं में आए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर बॉलीवुड के स्टार सिस्टम पर सीधा हमला बोला है। इस बार उनका निशाना थे सुपरस्टार रणबीर कपूर और उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’

अग्निहोत्री का कहना है कि उन्हें सच्चे कलाकारों से नहीं, बल्कि उन लोगों से दिक्कत है जो बिना कुछ खास हासिल किए खुद को स्टार समझने लगते हैं। उन्होंने साफ तौर पर बॉलीवुड को चुनौती दी कि कोई भी डायरेक्टर या निर्माता खुले तौर पर बड़े सितारों की आलोचना करने की हिम्मत नहीं रखता।

“150 करोड़ सड़ी हुई एक्टिंग के” – विवेक का तीखा बयान

डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने कहा:

“इंडस्ट्री में किसी में हिम्मत नहीं कि वे रणबीर कपूर की आलोचना कर सकें। उनकी इतनी पावर है कि लोग बस चुप रहते हैं। फिर चाहे वो कितना भी घटिया काम करें, उन्हें 150 करोड़ मिल ही जाते हैं।”

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सबको रणबीर कपूर की एक्टिंग इतनी शानदार लगती है, तो फिर राइटर और डायरेक्टर पर इतनी कड़ी आलोचना क्यों होती है?

“सभी करते हैं बुराई, लेकिन चुपचाप”

अग्निहोत्री ने दावा किया कि इंडस्ट्री में बंद दरवाजों के पीछे सभी बड़े स्टार्स की बुराई करते हैं, लेकिन कोई भी पब्लिकली सामने आकर कुछ नहीं कहता। उन्होंने बॉलीवुड को ललकारते हुए कहा:

  • “किसी एक प्रोड्यूसर या डायरेक्टर का नाम बताइए, जिसने प्राइवेटली किसी बड़े स्टार की बुराई न की हो।”
  • “क्या उनमें सार्वजनिक रूप से सच बोलने की हिम्मत है? नहीं है।”
  • “इसलिए ये इंडस्ट्री खुद भुगतने के लिए मजबूर है।”

स्टार पावर बन गई है इंडस्ट्री की कमजोरी?

विवेक अग्निहोत्री का मानना है कि आज का बॉलीवुड स्टार पावर के आगे झुक चुका है। उन्होंने कहा:

“मेरी लड़ाई सच्चे कलाकारों से नहीं है। लेकिन जो बिना मेहनत के खुद को सुपरस्टार समझते हैं, उनसे मुझे दिक्कत है। आज इंडस्ट्री ने अपने क्रिएटिव स्टैंडर्ड को गिरा दिया है और सिर्फ चेहरों पर निर्भर हो गई है।”

‘एनिमल’ के डायरेक्टर ने भी रखी अपनी बात

इस बहस में फिल्म ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी अपनी नाराजगी जताई। एक बातचीत में उन्होंने कहा:

“हर कोई रणबीर की तारीफ कर रहा है, लेकिन राइटर और डायरेक्टर की आलोचना हो रही है। ये बात मेरी समझ से बाहर है। क्या लोग रणबीर से काम पाने की उम्मीद में हैं? क्योंकि मेरे बारे में कुछ भी कहना आसान है, मैं इंडस्ट्री में नया हूं।”

उनके बयान ने भी इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल खड़ा किया है।

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल