दुर्ग में जमीन और रजिस्ट्री दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बिल्डरों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Violent protests erupt in Durg against the increase in land and registry rates; builders burn the effigy of the Finance Minister.

रिपोर्ट- विष्णु गौतम

दुर्ग: जमीन की गाइडलाइन और रजिस्ट्री दरों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को शहर में रियल एस्टेट कारोबारियों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों बिल्डर और ब्रोकरों ने जोरदार प्रदर्शन किया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमीन और रजिस्ट्री दरों में हुई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि नई दरों से रियल एस्टेट कारोबार ठप हो जाएगा और आम लोगों के लिए घर खरीदना और मुश्किल हो जाएगा।

इस आंदोलन को कांग्रेस ने भी खुलकर समर्थन दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर प्रदर्शन स्थल पहुंचे और कहा कि सरकार की यह नीति “जनविरोधी” है, जो आम नागरिकों की रीढ़ पर सीधी चोट है। ठाकुर ने बढ़ी हुई दरों को तुरंत निरस्त करने की मांग की।

हंगामे के बीच प्रसिद्ध बिल्डर मनोज राजपूत अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी।

बिल्डरों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने गाइडलाइन और रजिस्ट्री दरों में बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि कल से प्रदर्शन की गति बढ़ाई जाएगी, और यह विरोध अब “विस्तृत अभियान” का रूप लेगा।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप