,

अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने किया ग्रामीण जीवन का अनुभव

- Advertisement -
Ad imageAd image

भोपाल: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग के अंतर्गत 6 मार्च को ग्राम दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभ्यास वर्ग 3 से 8 मार्च तक सरस्वती विद्या मंदिर, शारदा विहार आवासीय विद्यालय में संचालित किया जा रहा है।

ग्राम दर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आसपास के 40 से अधिक गांवों का भ्रमण किया, जिनमें अधिकांश जनजातीय बहुल क्षेत्र थे। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की जड़ों को समझना, ग्रामीण समाज की आवश्यकताओं को करीब से अनुभव करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्या भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों का अवलोकन किया। ये केंद्र शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, जैविक खेती, कुरीतियों के उन्मूलन और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से जनजातीय समुदायों में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से देखने को मिले।

ग्रामवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया। रंगोली, तोरण द्वार, कलश और तिलक से सजे इस अभिनंदन समारोह ने भारतीय संस्कृति की अतिथि सत्कार परंपरा को दर्शाया। संस्कार केंद्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो इन केंद्रों की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर 350 से अधिक जनजातीय परिवारों ने कार्यकर्ताओं के लिए पारिवारिक भोजन की व्यवस्था की, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

इस कार्यक्रम में विद्या भारती के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने इस अनुभव यात्रा से ग्रामीण समाज की वास्तविकताओं को समझते हुए संस्कार केंद्रों के माध्यम से सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को