,

विदिशा: शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों ने घटाई रौनक

Report: Ram Yadav

विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में इस बार अपेक्षित संख्या में लोगों की भागीदारी नहीं रही। विट्ठल नगर स्थित अपना घर आश्रम के द्वितीय स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित विशेष सेवा समर्पण कार्यक्रम में कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं।

खाली कुर्सियों ने कार्यक्रम की रौनक फीकी कर दी और स्थानीय राजनीतिक गलियारों में सवाल उठाए जाने लगे कि क्या केंद्रीय कृषि मंत्री की लोकप्रियता अब धीरे-धीरे घट रही है।

विशेष रूप से चर्चा का विषय यह रहा कि अपने ही लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में अपेक्षित संख्या में लोग उपस्थित नहीं हुए। इससे यह संकेत भी मिले कि लोगों की उत्सुकता और कार्यक्रम में भागीदारी अब पहले जैसी नहीं रही। कार्यक्रम आयोजकों ने फिलहाल स्थिति को सामान्य बताते हुए भविष्य में लोगों को जोड़ने के प्रयासों का भरोसा दिया।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…