,

Vicky Kaushal cameo: विहान शेरगिल के रूप में ‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगे विक्की कौशल, फिल्म में करेंगे कैमियो

Vicky Kaushal Cameo

Edit by: Priyanshi Soni

Vicky Kaushal Cameo: फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में विक्की कौशल डायरेक्टर आदित्य धर की ही फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में निभाए गए अपने किरदार मेजर विहान शेरगिल को दोबारा निभाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, धर ‘धुरंधर यूनिवर्स’ बनाने की तैयारी में हैं और इस वजह से उन्होंने अलग समय की कहानी होने के बावजूद उरी की कहानी को फिल्म में जोड़ा है।

Vicky Kaushal Cameo: कैमियो में एक्शन सीन भी शामिल

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विक्की और रणवीर सिंह के किरदार आमने-सामने आएंगे या नहीं, लेकिन उनके कैमियो में कुछ एक्शन सीन भी होंगे। विक्की ने अपनी शूटिंग पिछले साल ही पूरी कर ली थी।

Vicky Kaushal Cameo: भविष्य में स्पिन-ऑफ की भी संभावना

Vicky Kaushal Cameo

सूत्रों के मुताबिक, विक्की कौशल आदित्य धर के पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं और भविष्य में फिल्म के स्पिन-ऑफ की भी प्लानिंग की जा रही है। पहले दोनों फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में साथ काम करने वाले थे, लेकिन बजट के कारण यह फिल्म बंद हो गई थी।

Vicky Kaushal Cameo: धुरंधर 2 की रिलीज और बॉक्स ऑफिस टक्कर

धुरंधर 2, जो कि 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है, 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। हाल ही में इसका टीजर ज्यादा हिंसा के कारण ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। टीजर 23 जनवरी को फिल्म बॉर्डर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस मुकाबला सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होगा, जो उसी दिन रिलीज हो रही है।

Read Also: Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सनी देओल की फिल्म करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग!

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…