Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सनी देओल की फिल्म करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Border 2 Advance Booking

Border 2 Advance Booking: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित देशभक्ति ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ अब सिर्फ दो दिन दूर है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाकेदार शुरुआत कर सकती है।

Border 2 Advance Booking रिकॉर्ड:

सोमवार सुबह भारत में ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और महज 48 घंटों में ही इसने 1,02,750 से अधिक टिकट बेच दिए। बिना ब्लॉक सीटों के प्री-सेल कमाई 3.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि ब्लॉक सीटों को मिलाकर ये आंकड़ा 6.58 करोड़ रुपये हो गया है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि रिलीज तक कुल एडवांस कमाई आसानी से 10 करोड़ रुपये पार कर सकती है।

Border 2 Advance Booking

कई फिल्मों को पीछे छोड़ा:
‘बॉर्डर 2’ ने सनी देओल की पिछली हिट फिल्म ‘जाट’ और हालिया पैन इंडिया एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ‘गदर 2’ के 17.60 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड तक पहुंचना अभी बाकी है, लेकिन दो दिन की बुकिंग से इसे भी जल्द ही टक्कर मिल सकती है।

Border 2 Advance Booking: विरासत और नए सितारों का संगम

यह फिल्म जेपी दत्ता की 1997 की ऐतिहासिक हिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस बार निर्देशन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है और सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज़ होने वाली यह फिल्म देशभक्ति की भावनाओं को छूते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की तैयारी में है।

Border 2 Advance Booking

यह खबर भी पढ़ें: OTT Hit: 2025 की इस फ्लॉप फिल्म ने ओटीटी पर मचाया धमाल, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही

टीवी और OTT पर भी दर्शकों की नजर
फिल्म का क्रेज इतना है कि पहले दिन के शोज कई शहरों में तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं। देशभक्ति, स्टार कास्ट और ‘बॉर्डर’ की विरासत ने मिलकर फिल्म को रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस की जंग में बढ़त दिला दी है।

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly