वाराणसी: विधायक का रिश्तेदार होने का दिखाया रौब, पुलिस ने…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

वाराणसी: एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक युवक ने खुद को भदोही के विधायक का करीबी बताकर अपनी लग्जरी Fortuner कार में विधानसभा का स्टीकर लगाकर सड़क पर चल रहा था। लेकिन पुलिस के सामने उसके रौब का नतीजा तुरंत सामने आ गया और उसकी कार को सीज कर दिया गया।

बिना नंबर प्लेट और विधानसभा स्टीकर वाली Fortuner

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक कार में आगे की नंबर प्लेट नहीं लगाई हुई थी, जबकि पीछे की साइड नंबर प्लेट लगी थी। इसके अलावा कार पर ब्लैक फिल्म भी चढ़ाई गई थी।

सड़क पर अतिक्रमण हटाते समय हुई कार्रवाई

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के घौसाबाद से चौकाघाट तक एसीपी और इंस्पेक्टर कैंट शिवकांत मिश्रा अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर मौजूद थे। तभी उन्होंने देखा कि Fortuner कार सड़क पर बेतरतीब खड़ी है। जब इंस्पेक्टर ने पूछा कि ये कार किसकी है, तो युवक ने खुद को विधायक का रिश्तेदार बताया।

इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा ने युवक को जवाब दिया,
“आपके रिलेशन में हैं तो सारे लोग विधायक का पास लगाकर चलेंगे क्या?”

इसके बाद पुलिस ने कार को तुरंत सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया।

कार्रवाई के दौरान और भी खुलासे

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कार में आगे की नंबर प्लेट नहीं थी और कार में ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। युवक खुद को भदोही के किसी विधायक का करीबी बता रहा था।

इस घटना से यह साफ हो गया कि सड़कों पर गलत तरीके से रौब दिखाने और नियमों की अवहेलना करने वालों के लिए पुलिस कोई छूट नहीं देती।

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल