उत्तरकाशी: 14 जनवरी से माघ मेले का शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttarkashi: Magh Mela starts from January 14

उत्तरकाशी जिले का पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास मेला (बाड़ाहाट का थौलू) 14 जनवरी मकर सक्रांति के पर्व से शुरू होगा। मेले का शुभारंभ बाड़ाहाट के अराध्य देव कंडार देवता एवं बाडागड्डी के आराध्य हरिमहाराज करेंगे। जिसके लिए जिला पंचायत ने तैयारीयां शुरू कर दी है। वहीं जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भी आयोजक मंडल को सर्शत अनुमति दी है।
जिला पंचायत के प्रशासक एवं निर्वतमान अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बताया कि उत्तरकाशी के माघ मेले का अपना धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं में यह मेला महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। जबकि ऐतिहासिक महत्व यह है कि यह मेला भारत और तिब्बत के व्यापार का साक्षी रहा है। कहा कि मेले के अयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। नगर निकाय चुनाव के मध्यनजर इस वर्ष मेला सात दिन तक चलेगा। आजाद मैदान उत्तरकाशी में आयोजित होने वाले इस मेले के लिए झूले चर्खी एवं सजने वाली दुकानों का सामान पहुंच गया है। कहा कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष मेले में गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, सहित हिमांचली लोक गायक विक्की चौहान, कुलदीप शर्मा सहित स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयेाजित किए जायेंगे। वहीं मेले में उत्तराखंड के राज्यपाल को भी आमंत्रित किय गया है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिह बिष्ट ने मेले के आयोजन की अनुमति 14 से 21 जनवरी तक दी है। आयोजन से पूर्व संबंधित विभागों से सभी आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी होगी और कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण कराया जाएगा।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित