उत्तराखंड में अवैध धर्मांतरण पर सख्ती: धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2025 को कैबिनेट की मंजूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
उत्तराखंड में अवैध धर्मांतरण पर सख्ती: धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2025 को कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। यह संशोधित कानून अवैध धर्मांतरण पर कड़ी सजा, डिजिटल माध्यम से प्रचार पर प्रतिबंध और पीड़ितों के संरक्षण के लिए सशक्त प्रावधानों को शामिल करता है।

नए कानून में ‘प्रलोभन’ की परिभाषा को और व्यापक बनाया गया है। इसके तहत अब निम्न कार्य अपराध माने जाएंगे:

  • उपहार, नकद या वस्तु लाभ देना
  • रोजगार या नि:शुल्क शिक्षा का वादा
  • विवाह का वचन देना
  • धार्मिक आस्था को आहत करना
  • दूसरे धर्म का महिमामंडन करना

ऑनलाइन प्रचार पर भी रोक

इस कानून के तहत सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप या किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए धर्मांतरण के लिए प्रचार या उकसाना दंडनीय अपराध होगा।

सजा के प्रावधान:

  • सामान्य उल्लंघन: 3 से 10 साल तक की कैद
  • संवेदनशील वर्ग के मामले: 5 से 14 साल तक की कैद
  • गंभीर मामलों में: 20 साल से लेकर आजीवन कारावास और भारी जुर्माना
  • धर्म छिपाकर विवाह करने पर भी सख्त सजा
  • पीड़ित को चिकित्सा, पुनर्वास, यात्रा और भरण-पोषण की सुविधा

सरकार का कहना

राज्य सरकार का कहना है कि यह कानून नागरिकों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा करेगा और धोखाधड़ी, प्रलोभन या दबाव के जरिए होने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाएगा। इसका उद्देश्य सामाजिक सद्भाव बनाए रखना है।

बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 26 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें 16 अहम फैसले लिए गए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला इस संशोधन विधेयक को मंजूरी देना रहा, जिससे राज्य में धर्मांतरण कानून और भी सख्त हो गया है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप