,

राम, कृष्ण की धरती समेत अनेक ऐतिहासिक विरासतों से समृद्ध है उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं

- Advertisement -
Ad imageAd image
Uttar Pradesh is rich with many historical heritages including the land of Ram, Krishna and has immense tourism potential.

उत्तर प्रदेश विविधताओं का प्रदेश है। भगवान श्रीराम की अयोध्या, वनवास के दौरान उन्होंने पत्नी सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ जिस चित्रकूट में सर्वाधिक समय गुजारा वह भी उत्तर प्रदेश में है। मथुरा और वृंदावन सहित पूरा ब्रज क्षेत्र राधा, कृष्ण, गोपियों, ग्वालों की याद दिलाता है। ताजमहल के नाते आगरा और शौर्य संस्कार की गवाह रानी लक्ष्मीबाई की धरती बुंदेलखंड का अपना अलग आकर्षण है। तीर्थराज प्रयाग तो खुद में अद्भुत है। कुंभ और महाकुंभ के दौरान तो यह मानवता का वैश्विक समागम बन जाता है। दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध, योग को बिना भेदभाव के लोककल्याण का जरिया बनाने वाले गुरु गोरक्षनाथ, महावीर जैन की भी यही धरती है। सबसे पुराने जीवाश्म के नाते सोनभद्र भी पर्यटकों की पसंद बन सकता है। कुल मिलाकर यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के लोगों को इन संभावनाओं का अधिकतम लाभ मिले, इसके लिए सीएम योगी पर्यटन को जन उद्योग बनाना चाहते हैं।

स्थानीय लोग ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा से पर्यटकों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनें
चूंकि आने वाले पर्यटकों से सर्वाधिक लाभ स्थानीय लोगों को ही होता है इसलिए सीएम योगी चाहते हैं हर स्थानीय आदमी अपने यहां आने वाले पर्यटकों के साथ बेहतर व्यवहार व उनको उचित सहयोग देकर ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाए। यह हमारे ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा के भी अनुकूल है। ऐसा होने पर संबंधित जगह पर आने वाला पर्यटक वहां बार-बार आना चाहेगा। हर ऐसे मंच से मुख्यमंत्री लोगों से यह अपील करते हैं।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या का सर्वाधिक लाभ स्थानीय लोगों को
सरकार अपने स्तर से हर संभावित पर्यटन स्थल को पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त भी कर रही है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और स्थानीय लोगों की बढ़ती आय के रूप में इसके नतीजे भी मिल रहे हैं। मसलन उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटकों के आगमन के लिहाज से देश में लगातार तीसरे साल भी नंबर एक पर है। हाल ही में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कहा था कि 2016 में अयोध्या में औसतन 2.83 लाख पर्यटक आते थे। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वर्ष 2024 के अंतिम आंकड़े आने तक यह संख्या 16 करोड़ के आसपास होगी। सितंबर 2024 तक अयोध्या में 13.44 करोड़ पर्यटक आ चुके थे। इसी तरह वाराणसी में साल में औसतन 50 लाख पर्यटक आते थे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद यह संख्या 6 करोड़ के करीब हो गई। रही स्थानीय लोगों की बात तो किसी जगह आने वाला पर्यटक ट्रांसपोर्टेशन, आवास, भोजन, प्रसाद और स्थानीय उत्पादों की खरीददारी पर औसतन करीब 5000 रुपया खर्च करता है। यह लाभ पहले स्थानीय लोगों को मिलता है। उसके बाद यह प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी संपन्न करता है। अयोध्या और वाराणसी को ही ले लीजिए, जिन लोगों की महीने की कमाई कुछ हजार तक थी अब वह लाख या उससे ऊपर तक पहुंच गई है। होटल और होम स्टे अक्सर फुल रहते हैं।

पर्यटन पर होने वाला हर निवेश स्थायी और दीर्घकालिक रिटर्न की गारंटी
पर्यटन के लिहाज से किसी जगह का आकर्षण पास के शहरों को भी प्रभावित करता है। प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले तमाम पर्यटक और श्रद्धालु लगे हाथ अयोध्या और काशी भी जाना चाहेंगे। इससे इन स्थलों को भी लाभ होगा। वाराणसी में रेशमी साड़ियों की कमी पड़ने पर मुबारकपुर (आजमगढ़) के बुनकरों को लाभ हो रहा है। इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह कहते हैं कि पर्यटन के क्षेत्र में किया जाने वाले हर निवेश स्थायी और दीर्घकालिक रिटर्न की गारंटी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से

भारत पर 100% Tariff वाले अमेरिकी बिल के समर्थन में बोरिस जॉनसन, बोले- रूस पर पड़ेगा दबाव

100% Tariff: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस से तेल

International Youth Day पर PM Modi का युवाओं को संदेश, संस्कृत सुभाषित के जरिए बताए सफलता और सम्मान के गुण

International Youth Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर

Parliament Monsoon सत्र के आखिरी 2 दिन में हंगामा तेज, JPC के पास भेजा जा सकता है FCRA बिल

Parliament Monsoon: मानसून सत्र के अब केवल दो कार्यदिवस बाकी हैं। बुधवार

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पन्ना की खदान में