,

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में यूपी सबसे आगे, अब तक इतने लगाएं गए पौधे

One tree in the name of mother

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भी यूपी शीर्ष पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश छाया हुआ है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 26.5 करोड़ से अधिक पौधरोपण किए गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर आभार जताते हुए सभी को बधाई दी।

यूपी में कितने पौछे लगाए गए

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर यह जानकारी देते हुए लिखा कि पूरे देश में इस अभियान के तहत 80.84 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। 26.5 करोड़ पौधरोपण के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024’ के तहत भी एक दिन (20 जुलाई) में 36.51 करोड़ पौधरोपण किया गया था। इसमें ग्राम्य विकास विभाग ने सर्वाधिक 13.54 करोड़ पौधे लगाए थे। वन विभाग ने 12.64 करोड़ पौधे रोपे थे। जनपदों में सोनभद्र ने बाजी मारी। सोनभद्र में 1.53 करोड़ पौधे लगाए गए। वहीं शीशम-सागौन के 4.33-4.33 करोड़ पौधे लगाए गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने स्थापित किया कीर्तिमान : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’ मंत्र को आत्मसात कर उत्तर प्रदेश वासियों ने धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कीर्तिमान प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के प्रति प्रदेशवासियों की अटूट प्रतिबद्धता एवं अपार जनसमर्थन का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वृक्षारोपण महाभियान में सहभागी रहे सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और उत्तर प्रदेश के कर्मठ कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…