Uttar Pradesh Employment Hub: उत्तर प्रदेश में रोजगार और कौशल को मिलेगी नई उड़ान, हर जिले में औद्योगिक जोन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttar Pradesh Employment Hub

By: Vandana Rawat

Uttar Pradesh Employment Hub: उत्तर प्रदेश को रोजगार और कौशल विकास का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ की विस्तृत कार्ययोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस पहल के तहत प्रत्येक जनपद में न्यूनतम 50 एकड़ क्षेत्रफल में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र’ विकसित किए जाएंगे।

Uttar Pradesh Employment Hub: रोजगार, कौशल और उद्योग एक ही परिसर में

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश को केवल निवेश का गंतव्य नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता का केंद्र बनाया जाए। यह जोन एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल और एम्प्लॉयमेंट इकोसिस्टम के रूप में कार्य करेंगे, जहां उद्योग, प्रशिक्षण और सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

हर जिले में बनेगा आधुनिक रोजगार एवं कौशल केंद्र

योजना के तहत प्रत्येक जिले में जी+3 भवन में रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र रोजगार, प्रशिक्षण और कॉमन फैसिलिटी सेंटर के रूप में कार्य करेगा।

Uttar Pradesh Employment Hub: वन-स्टॉप सपोर्ट सिस्टम मिलेगा युवाओं को

इन केंद्रों में ओडीओपी उत्पादों के लिए डिस्प्ले जोन, प्रशिक्षण हॉल, मीटिंग सुविधाएं, जिला उद्योग केंद्र, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला रोजगार कार्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे युवाओं और उद्यमियों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिल सकेंगी।

प्लग-एंड-प्ले मॉडल पर होंगे इंडस्ट्रियल जोन

औद्योगिक जोन को प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर विकसित किया जाएगा, ताकि एमएसएमई सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के उद्योग तुरंत संचालन शुरू कर सकें।

Uttar Pradesh Employment Hub: स्किलिंग और प्लेसमेंट को अनिवार्य जोड़

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जोन के साथ स्किलिंग, हैंडहोल्डिंग और प्लेसमेंट सेवाएं अनिवार्य रूप से जोड़ी जाएं। रोजगार मेले, कौशल उन्नयन कार्यक्रम, उद्यमिता प्रशिक्षण और मेंटरिंग के माध्यम से युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ा जाएगा।

भूमि चिन्हित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में सरदार पटेल इंडस्ट्रियल जोन के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि शीघ्र चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही ओडीओपी, एमएसएमई और कौशल विकास योजनाओं के साथ समन्वय बनाकर परियोजना को लागू करने पर जोर दिया।

रोजगार आधारित विकास का मॉडल बनेगा यूपी

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह परियोजना प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी और उत्तर प्रदेश को रोजगार-आधारित विकास मॉडल का राष्ट्रीय उदाहरण बनाएगी।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व