स्वदेशी उत्पादों का उपयोग है सच्ची राष्ट्रसेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Using indigenous products is true national service: Chief Minister Dr. Yadav

हमारा स्वाभिमान है स्वदेशी उत्पाद
हमारी संस्कृति ही हमें जोड़ती है स्वदेशी भाव से
स्वदेशी अभियान के पोस्टर एवं जन अभियान परिषद के ब्रोशर का किया विमोचन
जनअभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के मध्य हुआ एमओयू
स्वदेशी से जुड़े रहने के संकल्प के तहत सभी ने ली शपथ
मुख्यमंत्री ने किया स्वदेशी से स्वावलंबन विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का शुभारंभ

भोपाल : शनिवार, अगस्त 30, 2025, 14:23 IST

मुख्यमंत्री एवं जनअभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वदेशी वस्तुएं केवल उत्पाद ही नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, धरोहर और हमारे मान-सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “वोकल फॉर लोकल” अभियान भारतीयता की इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारे देशी उत्पाद न केवल विदेशी उत्पादों से अधिक मजबूत, किफायती और गुणवत्तायुक्त हैं, बल्कि इन्हें खरीदने पर हमें अधिकतम लाभ भी मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आत्मीय आह्वान किया कि हर भारतीय नागरिक को न केवल स्वयं स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। यही देश प्रेम हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। स्वदेशी भावना ही सच्ची राष्ट्रसेवा का सहज मार्ग है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में जनअभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर इस एक दिवसीय संगोष्ठी का विधिवत् शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनअभियान परिषद द्वारा स्वदेशी अभियान के लिए तैयार किए गए पोस्टर एवं ब्रोशर का भी विमोचन किया। इस ब्रोशर में स्वदेशी वस्तुओं की सूची दी गई है। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के मध्य स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार की जनजागृति के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में इस एमओयू का दोनों संगठनों द्वारा परस्पर आदान-प्रदान भी किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। आरंभ में आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का अधिकाधिक उपयोग ही देश के प्रति प्रेम और सच्ची राष्ट्र सेवा है। हम सभी को अपने जीवन में देशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी भाव से सदैव जुड़े रहने के संकल्प के तहत कार्यक्रम में उपस्थित सभी को स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग करने की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लघु उद्योगों से ही हमारी अर्थव्यवस्था कायम है। भारतीय वस्तुओं और भारतीय तकनीक की विश्व में धूम मची है। वैश्विक स्तर पर हमारे देश में निर्मित वस्तुओं की मांग बढ़ी है। यह वैश्विक मांग हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान भाव को और पोषित करती है। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र स्वदेशी के प्रति वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध है। हमारी संस्कृति ही हमें स्वदेशी का भाव सिखाती है। हम देशी वस्तुओं के प्रति अपने अंर्तमन से जुड़े हुए हैं। यह भावना ही स्वदेशी उत्पादों को और बेहतर स्वरूप देने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच दोनों का लक्ष्य एक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक और वन पर्यटन बढ़ाने की दिशा में ठोस काम किए हैं। श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद वर्ष 2024 में 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उज्जैन आए। हम हर सेक्टर में आगे बढ़ रहे हैं। पर्यटन के अलावा हम एमएसएमई यानि छोटे उद्योग और खनन क्षेत्र में निहित संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कॉन्क्लेव कर रहे हैं। ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित की गई है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में रोजगारपरक उद्योग स्थापित करने वाले उद्योगपतियों और निवेशकों को किफायती दरों पर भूमि, बिजली, पानी के साथ-साथ प्रति श्रमिक 5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि भी दे रहे हैं। इससे प्रदेश में नए उद्योग-धंधे लगेंगे, जिसका सीधा लाभ मध्यप्रदेश के निवासियों को मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह के रूप में मिट्टी के गणेश की प्रतिमा भेंट की गई।

संगोष्ठी में बैतूल विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि स्वदेशी एक बड़ा विषय है। राज्य सरकार स्वदेशी के प्रति जागरूकता और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही है। हम सभी अपने मानस में, अपने आचरण में स्वदेशी भाव लाएं, तभी हमारा देश विकसित और समृद्ध बनेगा। हम अपनी संस्कृति और धरोहर को बचाए रखें और सरकार के स्वदेशी भाव से जुड़े हर काम, हर अभियान में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर जागृति लाएंगे, तभी तो स्वदेशी की भावना हर नागरिक तक पहुंचेगी।

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने कहा कि यह राज्य स्तरीय संगोष्ठी स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से आयोजित की गई है। दोनों संगठन स्वदेशी के प्रति जागृति लाने के लिए प्राण-प्रण से जुटे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक जनअभियान परिषद ‘स्वदेशी जागरण सप्ताह’ मनाएगा। हम इसे जन-जन का अभियान बनाएंगे। उन्होंने बताया कि हम सरकार के हर अभियान को प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। विगत 30 मार्च से 30 जून तक चले ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ में जन अभियान परिषद ने 40 लाख लोगों की सहभागिता कराई। ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत जन अभियान परिषद ने 17 लाख से अधिक पौधे रोपने में मदद की और करीब 1.5 लाख से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम मिट्टी के गणेश की स्थापना के लिए लक्षित होकर काम कर रहे हैं। इस वर्ष के गणेशोत्सव में हमने प्रदेश के 10 लाख से अधिक घरों में मिट्टी के गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। हमारा काम जनजागृति लाना और हम इसी दिशा में सरकार के सहयोगी बनकर आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री सुधीर दाते, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक श्री कश्मीरी लाल, इसी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री आर. सुंदरम, जन अभियान परिषद के कार्यपालिक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ सहित स्वदेशी अभियान से जुड़े सभी विद्वतजन और अभियान के अंशभागी (स्टेक होल्डर्स) उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल

MP Deputy CM ने की नहर परियोजनाओं की समीक्षा , किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के निर्देश

MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस

Dhurandhar एक्टर विवेक सिन्हा ने फीस को लेकर किया खुलासा, 1 करोड़ मिलने की अफवाहों पर दी सफाई

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ में छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल के बावजूद एक्टर विवेक

Actor Vijay की फिल्म ‘जन नायकन’ के 5 मिनट का फुटेज लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय

IMD Alert: देश में खत्म हुआ बेमौसम बारिश का दौर, अगले 7 दिनों में बढ़ेगा तापमान

IMD Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश में बेमौसम

Assam Election: 85% से अधिक मतदान, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने NDA की बड़ी जीत का जताया भरोसा

Assam Election: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

Nitish Kumar आज लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, नए मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती है मुहर

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में राज्यसभा सदस्य

Nepal पीएम बालेंद्र शाह ने श्रम मंत्री दीपक कुमार साह को किया बर्खास्त, अनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई

Nepal: काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने गुरुवार

Mojtaba Khamenei का बड़ा बयान, कहा- ‘अमेरिका-इजराइल को चुकानी होगी हमलों की कीमत’

Mojtaba Khamenei: तेहरान से सामने आई जानकारी के अनुसार, ईरान के नए

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच Pakistan की भूमिका पर विवाद, इजरायल ने जताई कड़ी आपत्ति

Pakistan: ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अस्थायी युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल समेत कई जिलों में बदले कलेक्टर

MP: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. भीषण गर्मी का अलर्ट,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरेंं 1. बारिश का दौर खत्म,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 10 अप्रैल 2026 का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई

NadiJodoYojana : मध्यप्रदेश में सिंचाई क्रांति, नदी जोड़ो परियोजनाओं से बदल रही किसानों की तकदीर

NadiJodoYojana : भोपाल, मध्यप्रदेश में नदी जोड़ो परियोजनाओं के जरिए कृषि क्षेत्र

Madhya Pradesh : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Madhya Pradesh : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती

Elections in Assam : असम में चुनाव, पवन-हिमंता में सियासी तनाव

Elections in Assam असम विधानसभा चुनाव-2026 से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से