US Supreme Court tariff decision: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रम्प टैरिफ पर फैसला कल, भारत को मिल सकती है बड़ी राहत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Trump Threats Iran

Edit by: Priyanshi Soni

US Supreme Court tariff decision: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को ट्रम्प प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ पर अहम फैसला सुना सकती है। इस मामले में करीब दो महीने तक चली सुनवाई पूरी हो चुकी है। यदि सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले को गैरकानूनी घोषित करती है, तो भारत से अब तक वसूले गए लगभग 18 हजार करोड़ रुपये वापस करने की स्थिति बन सकती है।

US Supreme Court tariff decision: भारत पर लागू है 50 प्रतिशत टैरिफ

फिलहाल भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लागू है। इसमें 25 प्रतिशत सामान्य टैरिफ शामिल है, जबकि शेष 25 प्रतिशत रूस से कच्चा तेल आयात करने को लेकर लगाए गए दंड के रूप में है। इस टैरिफ को अमेरिकी कंपनियों और व्यापारिक संगठनों ने अदालत में चुनौती दी थी।

US Supreme Court tariff decision: कोर्ट के फैसले को सीधे पलटना संभव नहीं

कानूनी जानकारों के अनुसार, यदि सुप्रीम कोर्ट टैरिफ के खिलाफ फैसला देती है, तो राष्ट्रपति रहते हुए भी ट्रम्प इस फैसले को सीधे ओवरराइड नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उनके पास एकमात्र रास्ता अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस का होगा।

हालांकि, संसद में इस फैसले को बदलने के लिए संवैधानिक संशोधन की जरूरत पड़ेगी, जो एक लंबी और जटिल प्रक्रिया मानी जाती है।

US Supreme Court tariff decision: सीनेट में भी चुनौती

वर्तमान में 100 सदस्यों वाली अमेरिकी सीनेट में ट्रम्प समर्थक 53 सांसद हैं, लेकिन टैरिफ जैसे संवेदनशील मुद्दे पर क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में ट्रम्प के लिए संसद के जरिए भी राहत पाना आसान नहीं होगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भारत समेत कई देशों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: Bomb Threat E-Mails: देश के 6 राज्यों की 12 से अधिक अदालतों को बम की धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप, कामकाज ठप, पुलिस का सर्चिंग अभियान जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp wildlife tourism : प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित: सीएम

mp wildlife tourism : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश

jamtara news : जामताड़ा में अवैध बालू उठाव का आरोप, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

रिपोर्ट : रतन कुमार jamtara news : जामताड़ा जिले के पंजनियां पंचायत

mp wildlife tourism : प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित: सीएम

mp wildlife tourism : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश

Digital MP : सीएम डॉ. यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

Digital MP : साइबर पंजीयन से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा

Rajnandgaon में पोस्ट ऑफिस गबन को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Report by: Abhilash Dewangan, Edit by: Priyanshi Soni Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव

bhiwadi chemical factory fire : राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूरों की मौत

राजस्थान - भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक

Haridwar Jan Chaupal Program: हरिद्वार दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Haridwar Jan Chaupal Program: तय कार्यक्रम के अनुसार शाम को जन चौपाल

Haridwar Shivratri Security: फागुन मास में शिवभक्ति की धूम

Haridwar Shivratri Security: बिल्केश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना Haridwar Shivratri

Balod सड़क हादसा, 14वीं बटालियन के जवान की मौत

Report by: Rajesh Sahu, Edit by: Priyanshi Soni Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद

Katihar के कुर्सेला हटिया बाजार में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख

Katihar: बिहाक के कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड स्थित कुर्सेला हटिया बाजार