,

अमेरिका में शटडाउन जारी: ट्रम्प चौथी बार फंडिंग बिल पास कराने में नाकाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
अमेरिका में शटडाउन जारी: ट्रम्प चौथी बार फंडिंग बिल पास कराने में नाकाम

BY: MOHIT JAIN

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर अमेरिकी फंडिंग बिल पास कराने में असफल रहे हैं। शुक्रवार को सीनेट में बिल को 54 वोट मिले, जबकि पास होने के लिए 60 वोट जरूरी थे। इससे अमेरिका में जारी सरकारी शटडाउन चौथे दिन में पहुंच गया है।

डेमोक्रेट्स-रिपब्लिकन टकराव से सरकार ठप

शटडाउन की चपेट में अमेरिका, सरकार हुई ठप; ट्रंप संसद से पास नहीं करा पाए फंडिंग  बिल; आपकी यात्रा पर क्या होगा असर - America Shutdown The US government has  ...

वोटिंग के बाद डेमोक्रेट सांसद सदन से बाहर चले गए। उनका कहना है कि कोविड काल में दी गई हेल्थ केयर सब्सिडी और टैक्स क्रेडिट्स को बहाल किया जाए ताकि आम अमेरिकियों को सस्ता बीमा मिल सके। दूसरी ओर रिपब्लिकन नेता ने डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया है कि वे राजनीतिक दबाव में सरकार को ठप कर रहे हैं।

गैर-जरूरी विभागों का कामकाज सरकारी शटडाउन के चलते बंद है। करीब साढ़े 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को छुट्‌टी पर भेजा गया है, जिनमें से लगभग 3 लाख की छंटनी की आशंका है।

ट्रम्प बोले- शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स जिम्मेदार

राष्ट्रपति ट्रम्प ने बयान जारी कर कहा कि “सरकार का खुला रहना पूरी तरह डेमोक्रेट्स के हाथ में था। अगर वे समर्थन देते तो शटडाउन टल सकता था।” वहीं डेमोक्रेट नेता चक शूमर ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन हेल्थ केयर प्रोग्राम को सुरक्षित करने से इनकार कर रहा है और यही शटडाउन की वजह है।

अमेरिका में पिछले 50 सालों में 20 बार शटडाउन लग चुका है। 2019 में ट्रम्प के ही कार्यकाल में 35 दिन तक चला सबसे लंबा शटडाउन हुआ था, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा था।

ट्रम्प के लिए यह शटडाउन राजनीतिक दांव भी है और जोखिम भी। अगर यह लंबा खिंचा, तो इसका असर उनकी छवि और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़