UP: गोरखपुर में योगी सरकार बना रही राज्य का पहला आयुष विश्वविद्यालय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image


नवजोत सिंह सिद्धू के दावे से इतर ये सच है कि वैश्विक महामारी कोविड19 के बाद देश और दुनिया भर में आयुर्वेद का क्रेज बढ़ा है। सरकार से मिले आंकड़ों के अनुसार देश में आयुष का बाजार 2014 से 2023 के दौरान 2.85 डॉलर से बढ़कर 43.4 डॉलर तक पहुंच गया है। साथ इस क्षेत्र से होने वाला निर्यात बढ़कर दोगुने से अधिक हो गया है। इन आंकड़ों से साबित होता है कि पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की पहचान देश ही नहीं दुनिया में भी और मुकम्मल हो रही है।

योग आयुर्वेद और गोरक्षपीठ की परंपरा
चूंकि योग और आयुर्वेद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर स्थित जिस गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं, योग और आयुर्वेद वहां की परंपरा रही है। योग के मौजूदा स्वरूप को तो गुरु गोरक्षनाथ की ही देन माना जाता है। मंदिर परिसर में ही ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ के नाम से बना आयुर्वेद केंद्र पीठ की पहली चिकित्सा इकाई रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि अपने वैविध्य पूर्ण कृषि जलवायु, प्रचुर जलसंपदा और मानव संसाधन के नाते उत्तर प्रदेश आयुष के बाजार का बड़ा खिलाड़ी बने। साथ ही हेल्थ टूरिज्म का पसंदीदा मंजिल भी। मुख्यमंत्री की इसी मंशा के अनुरूप इस बाबत वैश्विक स्तर की बुनियादी सुविधाएं भी तैयार की जा रहीं हैं

गोरखपुर में योगी सरकार बना रही राज्य का पहला आयुष विश्वविद्यालय
गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के नाम से बन रहा यूपी का पहला आयुष विश्वविद्यालय, अयोध्या में राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इसी संकल्पना की एक कड़ी है। गोरखपुर में भटहट के पिपरी में 52 एकड़ में बन रहे इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास अगस्त 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। अब यह बनकर लगभग तैयार है। ओपीडी की सेवाएं शुरू हो चुकीं हैं।

आयुष विश्वविद्यालय में पीजी के अलावा पीएचडी समेत दर्जन भर नए समयानुकूल कोर्स का होगा संचालन
आयुष विश्व विद्यालय में आयुष से जुड़ी सभी चिकित्सा पद्धतियों पर पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ आज के दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप यूनिक कोर्स भी चलाए जाएंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयुष विभाग के अफसर देश के अन्य राज्यों में चलाए जा रहे आयुष पाठ्यक्रमों के तुलनात्मक अध्ययन में जुटे हैं। अब तक पीएचडी समेत दर्जनभर पाठ्यक्रमों को चलाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम
पाठ्यक्रमों को लेकर आयुष विश्वविद्यालय की अब तक की कार्ययोजना के अनुसार
उसमें पीएचडी, बीएससी नर्सिंग आयुर्वेद, बी फार्मा आयुर्वेद, बी फार्मा होम्योपैथ, बी फार्मा यूनानी, पंचकर्म असिस्टेंट डिप्लोमा, पंचकर्म थेरेपिस्ट डिप्लोमा, विदेशी छात्रों के लिए डिप्लोमा, क्षारसूत्र डिप्लोमा, अग्निकर्म डिप्लोमा, उत्तरवस्ति डिप्लोमा और योग नेचुरोपैथी डिप्लोमा और कुछ सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। फिलहाल मरीजों को ओपीडी का लाभ मिलने लगा है।

खेतीबाड़ी का भी होगा कायाकल्प,खुशहाल होंगे किसान, स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के मौके
आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने से आयुष हेल्थ टूरिज्म में रोजगार की संभावनाएं भी सृजित होंगी। आयुष के बाजार में जिन उत्पादों की मांग होगी स्थानीय स्तर पर किसान उनकी खेती करेंगे। मांग होने से उनको अपने उत्पादों के दाम भी वाजिब मिलेंगे। आय बढ़ने से वह खुशहाल होंगे। इसके अलावा इनकी ग्रेडिंग, पैकिंग और ट्रांसपोर्टेशन में भी स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई