UP: भारत में जल्द मौलवी भी करेंगे जलाभिषेक: बीजेपी विधायक नंद किशोर का बड़ा बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP

बीजेपी विधायक नंद किशोर ने मीरापुर उपचुनाव के पहले बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद वहां सियासी गर्मा गर्मी बढ़ गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मजार में जिहादी दफन हैं, जिन्होंने महिलाओं पर जुल्म किए हैं।

बीजेपी विधायक नंद किशोर ने आगे कहा कि मंदिर में आने वालों का मजगबी टेस्ट करने के लिए मंत्र पढ़वाकर खतना की जांच की जानी चाहिए। नंद किशोर ने कहा कि अगर मंदिर में कोई संदिग्ध लगे तो उससे मंत्र पढ़वाया जाए और फिर चेक किया जाए कि उसका खतना हुआ है या नहीं।

बीजेपी विधायक ने आगे यह भी कहा कि मुस्लिम भी हिंदू देवताओं को मानते हैं और जल्द मौलवी भी जलाभिषेक करेंगे। भारत में सनातन धर्म बुलंद होगा। उन्होंने थूक और मूत्र-जिहाद को बड़ी साजिश बताया और कहा कि इसीलिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की इस मुद्दे पर बोलती बंद रहती है।
उन्होंने थूक और मूत्र जिहाद को बड़ी साजिश करार दिया। इसके अलावा नंद किशोर ने कहा कि इस मुद्दे पर तो मुस्लिम धर्मगुरुओं की भी बोलती बंद हो जाती है। विधायक नंद किशोर बागपत जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के यहां उनके बेटे के शादी समारोह में शिरकत करने ककोर गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है, उसके रूप अलग हैं। हिंदुओं को मौलवियों के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। दरगाहों में दफन जिहादियों ने हिंदू बेटियों को जौहर के लिए मजबूर किया था।

Modi Government : मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान

Modi Government : यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में गिनाई गईं केंद्र सरकार